एक्सप्लोरर

सेना की तर्ज पर CRPF जवानों की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार, गृह मंत्रालय के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ अपने जवानों और कमांडिंग अधिकारी (सीओ) तक के अधिकारियों को साल में 13 और आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने पर गौर कर रहा है.

नई दिल्ली: सेना की तर्ज पर ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपने जवानों की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार कर रहा है. इससे देश में आतंकवाद निरोधक और नक्सल निरोधक अभियानों में व्यापक रूप से तैनात किये जाने वाले जवानों को अधिक आराम देने में मदद मिलेगी. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ अपने जवानों और कमांडिंग अधिकारी (सीओ) तक के अधिकारियों को साल में 13 और आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने पर गौर कर रहा है. अधिकारी ने बताया कि तीन लाख कर्मियों वाले सीआरपीएफ के सभी क्षेत्रीय कमांडरों को इस प्रस्ताव पर अपनी राय देने को कहा गया है जिसके बाद उसे (प्रस्ताव को) मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजा जाएगा.

फिलहाल सीआरपीएफ में सीओ रैंक तक के कर्मियों को जम्मू-कश्मीर जैसे अभियानगत रूप से सक्रिय क्षेत्र, वाम चरमपंथ वाले क्षेत्र और पूर्वोत्तर में उग्रवाद निरोधक ड्यूटी में तैनाती के दौरान साल में 60 अर्जित अवकाश, 15 आकस्मिक अवकाश (सीएल) मिलते हैं. बल अब सीएल बढ़ाकर 28 दिन करने की योजना बना रहा है.

सेना में सिपाही से लेकर सेना प्रमुख तक को 60 अर्जित अवकाश और 28 आकस्मिक अवकाश मिलते हैं, भले वे शांति मिशन पर हों या किसी अभियान पर. इस व्यवस्था से जवानों को अपनी छुट्टी की गतिविधियों की योजना बनाने और अच्छी तरह छुट्टी मनाने में मदद मिल जाती है.

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्ताव का तब सीआरपीएफ के सैनिकों और अधिकारियों ने समर्थन किया जब बल के महानिदेशक आर आर भटनागर 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी गये थे. पुलवामा में एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे और पांच अन्य घायल हो गये थे. ृ

भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर लगाया बैन

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget