एक्सप्लोरर

Pulwama Attack: अटैक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे मनोज तिवारी, AAP ने अमित शाह की रैली पर भी उठाए सवाल

बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और अभिनेता रवि किशन पर सवाल उठ रहे हैं. मनोज तिवारी और रवि किशन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 39 सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर जहां देश गुस्से में हैं. राजनीतिक पार्टियां हमले की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है और तमाम राजनीतिक गतिविधियां रद्द कर दी है. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जैसे सरीखे नेताओं की राजनीतिक कार्यक्रमों पर विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही है.

आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''शर्म आती है अमित शाह पर देश में 42 जवान शहीद हो गये पाकिस्तान को जवाब देने के बजाय अमित शाह मंदिर निर्माण में जुटे हैं बंद करो ये बकवास और पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी करो.'' संजय सिंह ने बीजेपी का ट्वीट शेयर किया है जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कह रहे हैं कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा.

ध्यान रहे कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किये हैं. उन्होंने कहा कि भारत के सर्जिकल स्ट्राइक और अपना तरीका सुधारने के लिए कहे जाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी गतिविधियां लगातार जारी रखे हुये है. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमारे सुरक्षा बलों पर हमला किया.’’

वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और अभिनेता रवि किशन पर भी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल मनोज तिवारी और रविकिशन प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि जब देश शोक में डूबा है तो मनोज तिवारी इस तरह के कार्यक्रमों में शिरकत क्यों कर रहे हैं? उन्हें जवानों के परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए.

मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिंगर रवि किशन के साथ न सिर्फ कई गीत और भजन पेश किए बल्कि गीतों के ज़रिए मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए लोगों से उन्हें एक और मौका दिए जाने की अपील भी की. बीजेपी के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में मनोज तिवारी का यह अंदाज वहां मौजूद कुछ लोगों को काफी अखरा.

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी के सदस्य पीयूष गोयल से भी सवाल पूछे जा रहे हैं. लोगों का दावा है कि जब हमला हुआ उसके बाद भी पीयूष गोयल लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बातचीत कर रहे थे. दरअसल, कल पीयूष गोयल चेन्नई में थे और उन्होंने गठबंधन को लेकर एआईएडीएके के नेताओं से शाम में मुलाकात की.

ध्यान रहे कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद लखनऊ में होने वाले प्रेस कांफ्रेंस को रद्द कर दिया था. वहीं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जी-20 देशों के राजनयिकों के साथ शुक्रवार को प्रस्तावित दोपहर के भोज कार्यक्रम को रद्द कर दिया. पार्टी के विदेश विभाग की ओर से दिल्ली के एक पंचसितारा होटल में यह कार्यक्रम प्रस्तावित था.

पुलवामा हमला: दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट बंद, श्रीनगर में इंटरनेट स्पीड 2जी की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget