एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले में जैश की संलिप्तता को लेकर पाकिस्तान ने बोला झूठ, भारत ने कहा- पुरानी आदत है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा पाकिस्तान ने हमेशा यही रूख अपनाया था. चाहे वह 2008 का मुंबई आतंकी हमला हो या 2016 का पठानकोट हमला हो.

नई दिल्ली: भारत ने पुलवामा हमले में ‘जैश-ए-मोहम्मद’ की संलिप्तता पर अपने दस्तावेजों के प्रति पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के मुद्दे पर अब भी लगातार इनकार कर रहा है. इस आतंकी हमले में जैश की संलिप्तता और पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के ठिकानों की मौजूदगी पर नयी दिल्ली से और अधिक सूचना एवं सबूत मांगे जाने के एक दिन बाद भारत ने यह कहा है.

इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘पुलवामा में सीमा पार से हुए आतंकी हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता के बारे में हमारे विस्तृत दस्तावेज पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से भारत निराश है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अफसोस की बात है कि पाकिस्तान इनकार किए जा रहा है और यहां तक कि पुलवामा (हमले) को आतंकी हमला मानना से इनकार कर रहा है.’’

प्रवक्ता ने कहा कि भारत इस ‘पहले जैसी पटकथा’ से शायद ही अचंभित होगा क्योंकि अतीत में भी पाकिस्तान ने यही रूख अपनाया था. चाहे वह 2008 का मुंबई आतंकी हमला हो या 2016 का पठानकोट हमला हो.

गौरतलब है कि पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि भारतीय दस्तावेज की पड़ताल के बाद ‘पुलवामा घटना’ पर जांच के प्राथमिक नतीजे इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया से साझा किया गया.

कुमार ने कहा कि पुलवामा हमले पर पाकिस्तान द्वारा सौंपे गए कागजात की भारत पड़ताल कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने अपनी सरजमीं से संचालित होने वाले आतंकवादियों या आतंकी संगठनों के खिलाफ यदि कुछ किया भी है, तो विश्वसनीय कार्रवाई का ब्यौरा साझा नहीं किया है.

रवीश कुमार कहा, ‘‘यह जगजाहिर तथ्य है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी संगठन जैश -ए-मोहम्मद और इसका सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में है. इस बात को हाल ही में पाक विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया के समक्ष स्वीकार किया.‘‘

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी सरजमीं से संचालित होने वाले आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ फौरन, विश्वसनीय, और प्रामाणिक कार्रवाई करनी चाहिए.

कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को 2004 में किए उस वादे का पालन करना चाहिए कि वह अपनी सरजमीं का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिये किसी भी तरह नहीं करने देगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget