एक्सप्लोरर

फिल्म 'पानीपत' के विरोध में अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे एक सुर, कई शहरों में बैन लगाने की मांग

जाट समाज चाहता है कि फिल्म से महाराजा सूरजमल के चरित्र पर सवाल उठाने वाले सीन हटाये जाएं. गहलोत ने कहा कि ''किसी भी जाति धर्म का अपमान होता है तो इससे लोगों को तकलीफ होती है, इससे बचना चाहिए.''

नई दिल्ली: सिनेमा के पर्दे पर फिल्म 'पानीपत' रिलीज हो चुकी है. लेकिन रिलीज के बाद जैसे-जैसे इसकी पूरी कहानी लोग जान रहे हैं इसपर बवाल मच रहा है. राजस्थान और यूपी के कई शहरों में फिल्म पर बैन लगाने के लिए प्रदर्शन किया गया है. जयपुर में तो तोड़फोड़ भी की गई है. जाट समाज के लोगों को 'पानीपत' फिल्म के एक हिस्से से परेशानी है.

'पानीपत' फिल्म को लेकर हुए विवाद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बयान दिया है. गहलोत ने कहा कि ''किसी भी जाति धर्म का अपमान होता है तो इससे लोगों को तकलीफ होती है, इससे बचना चाहिए.'' सीएम अशोक गहलोत ने यह भी कहा है कि ''बेहतर यही होगा कि सिनेमा चलाने वाले जाट समाज के लोगों से बात करें.''

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मशहूर आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में आज दोपहर दर्जन भर नौजवानों ने घुसकर तोड़फोड़ की और फिल्म का प्रसारण रोकने की कोशिश की. बाद में पुलिस की टीम पहुंची और तोड़फोड़ करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया. जयपुर में ही मशहूर राजमंदिर टॉकीज के बाहर जाट समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया जिसके बाद फिल्म बदल दी गई. भरतपुर में भी लोगों ने पुतला जलाकर अपना विरोध जताया. इसके अलावा यूपी के आगरा में आज लोगों ने पोस्टर बैनर लेकर कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाहर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की. फिलहाल फिल्म का ये विरोध शहर दर शहर बढ़ता जा रहा है.

ये है विरोध की वजह

फिल्म में जिन महाराजा सूरजमल का कथित तौर पर विवादित चरित्र पेश किया गया है उन्हें जाट समाज अपना पूर्वज मानते हैं. यही वजह है कि जिन इलाकों में जाट समाज प्रभावी हैं वहां इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है. जाट समाज चाहता है कि फिल्म से महाराजा सूरजमल के चरित्र पर सवाल उठाने वाले सीन हटाये जाएं.

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी फिल्म के विरोध में

इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और सांसद हनुमान बेनीवाल ने बॉलीवुड फिल्म 'पानीपत' में भरतपुर के पूर्व महाराजा सूरजमल के किरदार को कथित तौर पर गलत तरीके से फिल्माए जाने की निन्दा की थी. पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने ट्वीट के जरिए कहा कि स्वाभिमानी, निष्ठावान और हृदय सम्राट महाराजा सूरजमल का फ़िल्म 'पानीपत' में किया गया ग़लत चित्रण निदंनीय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget