एक्सप्लोरर

Hate Speech Case: हेट स्पीच केस की जांच कहां तक पहुंची? दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

Hate Speech Case: हेट स्पीच का मामला दिसंबर 2021 में 'सुदर्शन न्यूज' के संपादक सुरेश चव्हाणके नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी के एक कार्यक्रम से जुड़ा है.

Hate Speech Case : दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि दिसंबर 2021 में दिल्ली में दिए गए भड़काऊ भाषण के मामले में उसकी जांच अंतिम चरण में है. इस बारे में सुदर्शन टीवी के संपादक सुरेश चव्हाणके और दिल्ली बीजेपी नेता विक्रम बिधूड़ी समेत कई लोगों से पूछताछ हुई है. जल्द ही निचली अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर दी जाएगी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस 3 हफ्ते में मामले में उठाए गए कदमों का ब्यौरा उसे दे.

दिसंबर 2021 में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिए गए थे. घटना के 5 महीने बाद, मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के चलते दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की थी. सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी ने दावा किया है कि पुलिस ने FIR के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. इस पर कोर्ट ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था.

17 मार्च को रिकॉर्ड किया जाएगा
सोमवार (30 जनवरी) को दिल्ली पुलिस ने याचिकाकर्ता के दावे को गलत बताया. पुलिस ने हलफनामा दायर कर कहा कि उसने तय प्रक्रिया के मुताबिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया. उसने कथित हेट स्पीच की ट्रांसस्क्रिप्ट तैयार की है. बीजेपी नेता विक्रम बिधूड़ी और सुदर्शन टीवी (SudarshanTV) के सुरेश चव्हाणके से 1 नवंबर 2022 को पूछताछ की गई. उनकी आवाज का नमूना 17 मार्च को रिकॉर्ड किया जाएगा. उसका मिलान यूट्यूब वीडियो के साथ किया जाएगा. अब तक की जांच के आधार पर ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है.

रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया
सरकारी वकील की तरफ से उठाए गए कुछ बिंदुओं को ठीक कर जल्द ही रिपोर्ट निचली अदालत में दाखिल कर दी जाएगी. इस पर याचिकाकर्ता के वकील शादान फरासत ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली, लेकिन उन्हें दोबारा ऐसी गतिविधियों से रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. इस पर कोर्ट ने 3 हफ्ते में पुलिस से मामले में की गई कार्रवाई का ब्यौरा देने को कहा.

ये भी पढ़ें : Delhi Pollution :वायु प्रदूषण के खिलाफ मुहिम, सीएम केजरीवाल ने लॉन्च की AQM वैन जो बताएगी कहां की हवा हो रही है खराब

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget