एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का आरोप- आंकड़ों की बाजीगरी की वजह से यूपी में हुआ कोरोना का विकराल रूप

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 'आंकड़ो की बाजीगरी' के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का विकराल रूप देखने को मिल रहा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर योगी सरकार को घेरा है. प्रियंका ने आरोप लगाया कि जांच पर ध्यान नहीं देने और 'आंकड़ो की बाजीगरी' के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का विकराल रूप देखने को मिल रहा है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''लगभग 3 महीने के लॉकडाउन और उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद राज्य के 25 जिलों में जुलाई महीने में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है. 3 जिलों में 200 प्रतिशत, 3 में 400 प्रतिशत और 1 जिले में 1000 प्रतिशत से ऊपर का उछाल आया है.''

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने अपने एक ट्वीट में दावा किया, ''खबरों के अनुसार प्रयागराज में 70 फीसदी संक्रमित लोगों की रिपोर्ट आने के 48 घंटे के भीतर ही मृत्यु हो गई. हमें इसी बात का डर था. इसलिए शुरू में ही हमने यूपी के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में सकारात्मक सुझाव देते हुए अधिकतम जांच की बात उठाई थी.''

 

प्रियंका ने दावा किया, ''आज ये विकराल रूप जांच पर ध्यान न देने, रिपोर्ट में देरी होने, आंकड़ों की बाजीगरी करने व संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर ध्यान नहीं देने की वजह से हुआ है. यूपी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है.''

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,919 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 38 और लोग की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकडा 1,084 पहुंच गया. प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 45,363 मामले हैं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: ब्राजील से ज्यादा मामले भारत में आए, देश में अब 10.38 लाख संक्रमित, 26 हजार मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget