एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी को खाली करना पड़ सकता है सरकारी बंगला, जानिए वजह

कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले की निंदा की है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. एसपीजी सुरक्षा कवर हटाए जाने के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीआरपीएफ की जेड प्लस सिक्योरिटी सुरक्षा मिलेगी.

नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला खाली करना पड़ सकता है. एसपीजी सुरक्षा कवर होने की वजह से उन्हें ये बंगला मिला हुआ था. अब क्योंकि सरकार ने एसपीजी सुरक्षा कवर हटाने का फैसला किया है ऐसे में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ड वाड्रा को लोधी एस्टेट स्थित अपना बंगला खाली करना पड़ सकता है.

सरकार ने गांधी परिवार यानी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मिले एसपीजी सुरक्षा कवर को हटाने का फैसला किया है. कांग्रेस ने इस फैसले की निंदा की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले के विरोध में गृहमंत्री अमित शाह के घर के बार प्रदर्शन किया.

बीजेपी के आरोपों पर उद्धव ठाकरे ने किया पलटवार, कहा- मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''दो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. ये अटल बिहारी वाजपेयी थे जिन्हें कानून में संशोधन किया जिससे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के परिवार को एसपीजी कवर मिल सके. मोदी और शाह ने इसे खत्म कर दिया.’’ इसके साथ ही केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह व्यक्तिगत बदले और राजनीतिक प्रतिशोध से अंधे हो गए हैं.''

वहीं पंजाब के सीएम ने केंद्र सरकार से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोधि किया. अमरिंदर सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के पति और पूर्व पीएम राजीव गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या को ध्यान में रखते हुए, गांधी परिवार को एसपीजी की सुरक्षा कोई राजनीतिक कृपा नहीं बल्कि जरूरत थी.

जानिए क्या होती है एसपीजी, कैसे करती है काम? जानिए इससे जुड़ी हर खास बात

एसपीजी हटने के बाद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को देशभर में सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी. एसपीजी में 300 से अधिक जवान तैनात रहते हैं. वहीं जेड प्लस में 55 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद रहते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget