एक्सप्लोरर

Jack Dorsey Allegations Outright Lie: बीजेपी का दावा- राहुल गांधी नचा रहे जैक डॉर्सी की कठपुतली, विपक्ष की इस नेता ने कहा- 'अगर ऐसा है तो...'

Jack Dorsey Allegations Outright Lie:

Jack Dorsey Allegations: बीजेपी ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से भड़काया गया मामला बताया. इन दावों पर उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल खड़े किए हैं. 

शिवसेना के उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि क्या ये पीएम और सरकार की शानदार विफलता नहीं है कि राहुल गांधी बिना किसी पद के ही तारों को खींच रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से जैक डॉर्सी के सनसनीखेज दावों को खारिज कर दिया था. इसके बाद विपक्ष और सरकार के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.

बीजेपी नेता ने शेयर किया था राहुल गांधी का कार्टून
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर एक कार्टून पोस्ट किया था. इस कार्टून में राहुल गांधी एक कठपुतली चलाने वाले के तौर पर दिखाए गए हैं. वहीं, जैक डॉर्सी को कठपुतली के तौर पर दिखाया गया है. जिसके डोर राहुल गांधी के हाथों में दिखाई गई है. 

संबित पात्रा ने ये कार्टून पोस्ट करने के साथ लिखा कि अनुमान लगाने की कोई जरूरत नहीं है, हम सभी जानते हैं कि डोर कौन खींच रहा है. ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने किसान आंदोलन से जुड़े मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कई सनसनीखेज दावे किए.  

प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया जवाब
शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वो सांसद नहीं हैं. वो मंत्री नहीं हैं. वो प्रधानमंत्री नहीं हैं. न विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष हैं. एक नागरिक है और इस ट्वीट के हिसाब से वो फिर भी डोर खींच रहे हैं. क्या ये पीएम और सरकार की विफलता नहीं है.'

जैक डॉर्सी ने केंद्र सरकार पर खड़े किए थे सवाल
ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डॉर्सी ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने ट्विटर को उसके कर्मचारियों पर छापा मारने और ऑफिस को बंद करने की धमकी दी थी. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने कुछ लोगों के अकाउंट बंद करने का दबाव बनाया था.

ये भी पढ़ें:

'उत्तराखंड के गांव का एक लड़का', अमेरिकी राजदूत को भाया अजीत डोभाल का अंदाज, कहा- अंतरराष्ट्रीय धरोहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
खरगे के आवास से गठबंधन की रैली, राहुल ने बताया रूट, पुलिस बोली- 'परमीशन नहीं मांगी'
खरगे के आवास से गठबंधन की रैली, राहुल ने बताया रूट, पुलिस बोली- 'परमीशन नहीं मांगी'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget