एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सरकार के लिए करना होगा इंतजार, NCP-कांग्रेस की बैठक के बाद पृथ्वीराज चव्हाण बोले- अभी और चर्चा होगी

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि तीनों पार्टियों (शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी) के साथ आए बिना सरकार नहीं बन सकती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर ये तय किया है कि हम मिलकर राज्य में वैकल्पिक सरकार देंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनने में अभी और देरी होगी. आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की बैठक हुई. बैठक में शरद पवार, अहमद पटेल, अजित पवार, बालासाहेब थोराट और जयराम रमेश सहित कई नेता मौजूद थे.इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पिछले 21 दिनों से महाराष्ट्र में जारी अस्थिर परिस्थिति को खत्म करने के लिए चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि ये चर्चा सकारात्मक हुई. अभी और चर्चा होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द स्थिर और लोकप्रिय सरकार बनेगी. सभी पहलुओं पर चर्चा हो रही है.

वहीं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि जल्द ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों (शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी) के साथ आए बिना सरकार नहीं बन सकती. नवाब मलिक ने कहा, ''कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर ये फैसला किया है कि हमें महाराष्ट्र में वैकल्पिक सरकार जरूर देनी चाहिए. ये बिना एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना के एक साथ आए संभव नहीं है. हम लोग सभी मुद्दों का समाधान निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम लोग जल्द से जल्द वैकल्पिक सरकार देंगे.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब बात पूरी तरह तय हो जाएगी तब शिवसेना को शामिल किया जाएगा और एलान किया जाएगा.

अमित शाह ने कहा- असम के बाद देशभर में लागू होगा NRC

बता दें कि राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों की जरूरत है. एनसीपी के पास 54, शिवसेना के पास 56 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं. तीनों दल अगर साथ आते हैं तो संख्या के लिहाज से सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget