एक्सप्लोरर

Varanasi News: जेल के अंदर कैदियों ने बनाया 'विश्वनाथ धाम', रोजाना लगाते हैं हाजिरी, गुनाहों के लिए मांगते हैं माफी

Varanasi News: वाराणसी में कैदियों ने अपने गुनाहों की माफी मांगने का अनोखा तरीका निकाला है, जेल के अंदर ही विश्वनाथ धाम बना लिया है और वहां रोज हाजिरी लगाकर भगवान से माफी मांगते हैं.

Varanasi News: नए बने भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम की महिमा अब जेल की चहारदीवारी के भीतर तक पहुंच गई है. नियम के तहत जिला जेल के बंदी जब बाबा के दर्शन के लिए विश्वनाथ धाम तक नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम का चित्र ही जेल की दीवारों पर उकेर दिया. अब हर रोज़ वे विश्वनाथ जी के दर्शन कर पाते हैं. कैदी रोज बाबा के दरबार में अब बेरोक-टोक हाजिरी लगाते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं.

जेल की दीवारों पर बना दी विश्वनाथ धाम की हू-ब-हू तस्वीर

पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित और सौंदर्यीकरण होने के बाद इसकी महिमा देश- विदेश तक पहुंची, तो शिव भक्तों का हुजूम बाबा के धाम में उमड़ पड़ा. इतना ही नहीं, बाबा के दरबार की महिमा जेल तक भी जा पहुंची, लेकिन कानून की बंदिशों के चलते जेल के बंदी बाबा के चौखट तक नहीं जा सकते, लेकिन 'जहां चाह वहां राह' की कहावत को चरितार्थ करते हुए बंदियों ने विश्वनाथ धाम की हू-ब-हू तस्वीर जेल की दीवारों पर बना दी है. अब अधिकांश बंदी आस्था के साथ बाबा के इसी दरबार में रोजाना हाजिरी लगाते हैं और यहां अपने गुनाहों की माफी भी मांगते हैं.

इतना ही नहीं, जेल में बंद कैदियों ने संत कबीर जन्मस्थली, तुलसीदास और भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ, काशी के घाट की विश्व प्रसिद्ध आरती समेत काशी की अद्भुत छटा दीवारों पर उकेरी है.

तीन महीने में जेल के भीतर तस्वीरों में पधारे बाबा विश्वनाथ  

वाराणसी जिला जेल के अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत कैदियों ने बनारस के प्रमुख स्थलों को जेल कैंपस की दीवारों पर उकेरा है. थ्री डी तस्वीरों को तीन बंदियों ने तीन महीने में तैयार किया है. बंदी कलाकारों की मांग पर इसके लिए सीमेंट, रेत, रंग और अन्य सामग्री जेल अधीक्षक ने उपलब्ध करायी है. पेंटिंग तीन कैदियों राक्षस बच्चन द्रविड़, भोलाराम और मनीष शर्मा ने बनाया है. वहीं, कुछ कैदियों ने इनका सहयोग भी किया है. बंदियों का कहना है कि काशी विश्वनाथ धाम की पेंटिंग बनाने और रोज दर्शन करने से मन को सुकून और शांति मिलती है.

ये भी पढ़ें:

MP News: कांग्रेस के दो विधायकों पर ट्रेन में महिला से बदसलूकी करने का आरोप, केस दर्ज

Karnataka: ओला-उबर और रैपिडो के ऑटो तीन दिनों के भीतर हो जाएंगे बंद, लॉन्च होगा नया एप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget