एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री की घोषणाओं ने गरीबों के लिए रास्ते खोले: अमित शाह

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश के नाम अपने संबोधन में की गई घोषणाओं का शनिवार को स्वागत करते हुए उन्हें देश के कमजोर वर्ग के लिए रास्ते खोलने की दिशा में ‘‘बड़ा कदम’’ बताया.

शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के पश्चात बैंकों में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रिकार्ड पैसे उपलब्ध होने पर देश के गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए रास्ते खोल दिये. देश के कमजोर वर्गों के लिए यह एक बड़ा कदम है.’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से उठाये गए कदमों का स्वागत करते हुए उन्हें देशभर से संदेश प्राप्त हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि किसानों को एक ‘‘बड़ा तोहफा’’ मिला है और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों का घर होने का सपना पूरा होगा.

बीजेपी नेता एवं शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने घोषणाओं का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं विशेष तौर पर आवास पर ब्याज दर घटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. आवास क्षेत्र के लिए यह बड़ा प्रोत्साहन और गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए वरदान है. प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग, वरिष्ठ नागरिक महिलाएं, किसान, छोटे और मध्यम उद्यमी शामिल हैं.

शाह ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन देश के भविष्य के हिसाब से और दूरदर्शी है जिसमें उन्होंने गरीब और किसानों के लिए श्रृंखलाबद्ध स्वागत योग्य पहलें साझा कीं.’’ उन्होंने कहा कि घोषणाएं गरीबों, लोवर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास को घर मुहैया कराने की दिशा में प्रोत्साहन देगी.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘उनकी ओर से की गई रियायतों की घोषणाएं से लोगों की बेहतरी में दीर्घकालीन प्रभाव पड़ेगा. आवास पर ब्याज दर घटने से ईएमआई कम होगी. लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव साथ साथ कराने के प्रस्ताव पर उनके समर्थन से देश की राजनीतिक कार्यप्रणाली में बदलाव लाने में मदद मिलेगी.’’ शाह ने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी प्रयासों से देश को पारदर्शिता की नयी उंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि गरीबों, मध्यम वर्ग, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए मोदी के कल्याणकारी कदम से बीजेपी सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ के लिए प्रतिबद्धताएं प्रतिबिंबित होती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget