एक्सप्लोरर

Manipur Governor: ला गणेशन बने मणिपुर के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

Manipur Governor: ला गणेशन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है.

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ला गणेशन को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया है. गणेशन भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता रह चुके हैं. वह इससे पहले राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के अंदर कई अलग-अलग पदों पर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया.

नजमा हेपतुल्ला की इस महीने की शुरुआत में सेवानिवृत्ति के बाद मणिपुर के राज्यपाल का पद रिक्त हो गया था. राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया कि गणेशन ‘‘मणिपुर के राज्यपाल के कार्यालय का पदभार ग्रहण करने की तारीख से राज्य के नए राज्यपाल’’ होंगे.

नजमा हेपतुल्ला 10 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गई थीं और इसी दिन मणिपुर के राज्यपाल का प्रभार सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सौंपा गया था. बता दें कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के पहले भी कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे. उस दौरान भी राज्यपालों की नियुक्ति की गई थी.

तमिलनाडु के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एल. गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रविवार को बधाई दी.

पुरोहित ने कहा कि उन्हें गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बारे में जानकर खुशी हुई. राजभवन की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘मैं एल. गणेशन को बधाई देता हूं और मणिपुर के लोगों की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. मैं मणिपुर में उनके शांतिपूर्ण और सफल कार्यकाल की कामना करता हूं.’’

इस बीच, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने एक ट्वीट करके गणेशन को एक बड़े भाई के रूप में संबोधित किया और अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ भाजपा नेता के स्नेहपूर्ण संबंधों को याद किया.

स्टालिन ने ट्वीट में कहा, ‘‘बड़े भाई एल. गणेशन को बधाई... जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है.’’

Kalyan Singh News: पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने अपने नाम को सार्थक किया

Income Tax: नए ई-फाइलिंग पोर्टल की गड़बड़ियों का अभी तक समाधान नहीं, वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के सीईओ को किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘घबराएं नहीं! देश में पेट्रोल-डीजल और गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध’, LPG पर अफवाहों के बीच सरकार ने क्या कहा?
‘घबराएं नहीं! देश में पेट्रोल-डीजल और गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध’, LPG पर अफवाहों के बीच सरकार ने क्या कहा?
CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को किया तलब, RHFL के खिलाफ 228 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन
CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल को किया तलब, RHFL के खिलाफ 228 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget