एक्सप्लोरर

23 जुलाई को संसद के सेंट्रल हॉल में होगा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का विदाई समारोह

लोकसभा सचिवालय की ओर से महासचिव अनुप मिश्रा के हवाले से जारी प्रपत्र के अनुसार 23 जुलाई को शाम साढे पांच बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विदाई दी जायेगी. परंपरा के अनुसार लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन राष्‍ट्रपति मुखर्जी के लिए एक विदाई भाषण देंगी.

नई दिल्ली: संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के सांसद 23 जुलाई को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भावभीनी विदाई देंगे. इसके बाद 25 जुलाई को देश के मुख्य न्यायाधीश नए राष्ट्रपति को शपथ दिलाएंगे.

लोकसभा सचिवालय की ओर से महासचिव अनुप मिश्रा के हवाले से जारी प्रपत्र के अनुसार 23 जुलाई को शाम साढे पांच बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विदाई दी जायेगी. परंपरा के अनुसार लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन राष्‍ट्रपति मुखर्जी के लिए एक विदाई भाषण देंगी.

इस समारोह में सरकार के तमाम आला अधिकारी और दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहेंगे. प्रणब मुखर्जी को एक स्मृति चिन्ह और एक सिग्‍नेचर बुक भी दिया जाएगा जिस पर सभी सांसदों के हस्‍ताक्षर होंगे. विदाई समारोह के बाद राष्‍ट्रपति मुखर्जी अपने सम्‍मान में आयोजित एक चाय समारोह में शिरकत करेंगे.

सिग्नेचर बुक 17 जुलाई से ही संसद के केंद्रीय कक्ष में रख दिया जायेगा और यह 20 जुलाई तक रखा रहेगा, जहां सांसद जाकर इस पर हस्ताक्षर करेंगे .

गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पहले सरकार में रहकर मुखर्जी विदेश, रक्षा, वाणिज्य और वित्त मंत्रालय जैसे अहम महकमे संभाल चुके हैं. उन्हें 1969 से पांच बार संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के लिए और 2004 से दो बार संसद के निचले सदन (लोक सभा) के लिए चुना गया.

नए राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू होगा. संसद भवन से लेकर देश की तमाम विधानसभाओं में वोटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी. मतगणना का दौर 20 जुलाई को सुबह दस बजे संसद के कमरा नंबर 62 में शुरू होगा . विधानसभाओं में भी वोटों की गिनती जारी रहेगी.

राष्ट्रपति पद के लिये सत्तारूढ़ एनडीए ने बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार प्रत्याशी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget