एक्सप्लोरर

चार महीने में चार लेन का करतारपुर गलियारा सरहद तक पहुंचाने की तैयारी

पंजाब में पाकिस्तान से लगी सीमा के आखिरी गांव डेराबाबा नानक से भारत और पाकिस्तान के बीच सरहद पर नया गलियारा खोलने की शुरुआत हो गई. यह पहला मौका है जब दोनों देश वीज़ा-मुक्त आवाजाही की किसी परियोजना पर आगे बढ़ेंगे.

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद बीते सत्तर सालों से सिख अपने उन गुरुद्वारों के सेवा की मन्नत मांग रहे थे जो सरहद पार चले गए. इनमें सबसे अहम है गुरुनानक देव के कर्मस्थान करतारपुर का गुरुद्वारा. ये सीमा से नज़र तो आता है लेकिन इस तक पहुंचने का रास्ता भारत-पाकिस्तान रिश्तों की सियासत का शिकार बनता रहा. हालांकि अब सिखों की यह साध पूरी होने का मार्ग बन गया. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को दोनों देशों के बीच करतारपुर गलियारे का शिलान्यास कर दिया.

पंजाब में पाकिस्तान से लगी सीमा के आखिरी गांव डेराबाबा नानक से भारत और पाकिस्तान के बीच सरहद पर नया गलियारा खोलने की शुरुआत हो गई. यह पहला मौका है जब दोनों देश वीज़ा-मुक्त आवाजाही की किसी परियोजना पर आगे बढ़ेंगे. यानी डेराबाबा नानक से तीर्थयात्री सीधे पाकिस्तान के नारोवाल स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे दर्शन करने जा सकेंगे. करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह के दौरान केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले चार महीनों में भारत अपनी ओर का रास्ता तैयार कर लेगा.

नितिन गडकरी ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के लिए चार लेन का यह रास्ता बनाया जाएगा. इसके अलावा तीर्थयात्रियों के लिए एक आधुनिक और सर्व सुविधायुक्त फेसिलिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा. इस परियोजना की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक सबकुछ ठीक चला तो मार्च 2019 तक सरकार की योजना भारत की तरफ इस रास्ते को तैयार कर लेने की है. इतना ही नहीं ज़रूरत पड़ने पर पाकिस्तान को भी इस निर्माण में अगर कोई दिक्कत आते है तो मदद की जा सकती है.

परिवहन मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार करतारपुर गलियारे के लिए डेराबाबा नानक से करीब 4 किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क बनाई जाएगी जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तक पहुंचाएगी. इसके आगे पाकिस्तान को अपनी ओर करीब साढ़े तीन किमी का रास्ता बनाने होगा. कुल रास्ता करीब सात किमी से कुछ अधिक होगा. भारत की तरफ़ बनने वाली सड़क गुरुदासपुर ही नहीं डेराबाबा नानक को आनंदपुर साहिब और नैनादेवी से भी जोड़ेगी. इस परियोजना के सहारे कोशिश इलाके में पर्यटन को बढाने की है.

गुरदासपुर से डेरा बाबा होकर रामदास तक 150 करोड़ रुपये की लागत से 48 किमी दो लेन शोल्डर सड़क निर्माण का काम अवार्ड हो चुका है. करतारपुर कॉरीडोर के इस शिलान्यास के बाद निर्माण का काम दिसम्बर 2018 तक शुरू हो जाएगा. गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर साहिब कॉरिडोर बन जाने पर पूरे साल इस धार्मिक स्थल तक पहुंचा जा सकेगा.

पाकिस्तान के करतारपुर साहिब जाने के लिए वीजा की जरूरत भी नहीं होगी. हालांकि अभी इस रास्ते को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच औपचारिक बातचीत और रजामंदी के बाद ही यात्रा-प्रकिया का प्रोटोकॉल तय हो सकेगा. योजना तो यहां तक है कि अगर पाकिस्तान के साथ रजामंदी बन जाए तो भारतीय तीर्थयात्री अपने वाहनों से ही गुरुद्वारे तक पहुंच सकेंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया की उनकी सरकार करतापुर गलियारे पर एक भव्य द्वार बनाएगी जिसे करतारपुर द्वार का नाम दिया जाएगा.

भारत के बाद अब नज़रें पाकिस्तान में 28 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम पर हैं जहां पीएम इमरान खान करतारपुर गलियारे का काम शुरु करेंगे. आवाजाही तभी शुरू हो पाएगी जब पाकिस्तान भी अपनी तरफ का रास्ता तैयार कर ले और दोनों मुल्कों के बीच माकूल व्यवस्था पर सहमति बन जाए. पाकिस्तान ने बीते कुछ महीनों में इन परियोजना को लेकर सक्रियता ज़रूर दिखाई है.

भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे को लेकर यूं बातें तो बीते कई सालों से होती आईं. जानकारों का मानना है कि बीते अगर 2008 में 26/11 का मुम्बई आतंकी हमला न होता तो शायद इस रास्ते पर रजामंदी की मुहर काफी पहले ही लग जाती. हालांकि यह रोचक संयोग ही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक सौहार्द और साझी विरासत की गवाही देने वाले करतारपुर साहिब के लिए शिलान्यास हुआ भी तो 26 नवम्बर 2018 को ही. शायद यही करतार की मर्ज़ी है.

करतारपुर कॉरिडोर: कैप्टन की पाक को खरी-खरी, कहा- कायराना हरकत नहीं चलेगी, हमारा खून भी खौलता है

करतारपुर कॉरीडोर: सिद्धू बोले- ये लोगों की दुआओं का असर, नानक वास्ते कांटों पर चलकर भी पाकिस्तान जाऊंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget