एक्सप्लोरर

तो छोड़नी पड़ती नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी, ऐसा दावा क्यों कर रहे प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड का लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के तौर पर अस्तित्व खत्म है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी की ताकत बढ़ जाएगी तो वह जेडीयू को कट टू साइज करेगी.

राजनीतिक विशलेषक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दावा किया है कि अगर वह महागठबंधन में चुनाव लड़ते तो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ती. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में चुनाव लड़ने से जनता दल यूनाइटेड (JDU) को पांच सीट भी नहीं मिलती और कुर्सी भी छोड़नी पड़ती एंव पार्टी भी टूटती इसलिए नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से गठबंधन कर लिया.

एबीपी न्यूज के कार्यक्रम घोषणापत्र में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने यह बात कही. प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं 7-8 महीने से कह रहा हूं कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में चुनाव लड़ेंगे तो उनकी 5 सीट भी नहीं आएगी. कहीं न कहीं नीतीश कुमार और उनके नेता भी यह बात समझ रहे थे इसलिए छोड़कर भागे.' 

नीतीश कुमार ने क्यों किया बीजेपी से गठबंधन, प्रशांत किशोर ने बताया
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, 'एक ही परिस्थिति में नीतीश कुमार महागठबंधन में रहते. वह रिस्क तब लेते अगर वह प्रधानमंत्री का चेहरा बन रहे होते और बिहार में माहौल बनाया जा सकता था कि बिहार का चेहरा प्रधानमंत्री का दावेदार है. इस पर उन्हें सीट मिल सकती थी. ऐसा हुआ नहीं. ये कॉमन पॉलिटिकल सेंस है कि अगर हम चुनाव लड़ेंगे महागठबंधन में और हमारी 5 सीट भी नहीं आईं तो पार्टी टूट जाएगी और सीएम पद से भी इस्तीफा देना पड़ेगा. इससे अच्छा है कि अभी खून का घूंट पी लो और बीजेपी में चले जाओ.'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, 'जैसे ही लोकसभा जीतकर नीतीश कुमार आएंगे तो अब दूसरी परेशानी शुरू होगी. वो ये होगी कि बीजेपी की इतनी ताकत होगी कि वह क्यों इनको कंधे पर बिठाकर घूमेंगे. किसी न किसी तरीके से इन्हें यहां से और कट-टू-साइज किया जाएगा. जेडीयू का पार्टी के तौर पर अब कोई अस्तित्व नहीं बचा है.'

चुनाव के बाद क्या होगा जेडीयू का भविष्य, प्रशांत किशोर ने बताया
प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार के साथ आने से बीजेपी को बिहार में नुकसान होगा क्योंकि उनका कोई वोटबैंक यहां बचा नहीं है, खासतौर से लोकसभा चुनाव के नजरिए से. नीतीश कुमार के साथ आने से बीजेपी को ये नुकसान है कि वह बिहार की सारी सीटों पर चुनाव लड़ नहीं पाएंगे. उन्होंने बताया कि बीजेपी नीतीश कुमार को चुनाव के लिए नहीं महागठबंधन को कमजोर करने के लिए साथ लाई है.

प्रशांत किशोर ने बताया क्यों बीजेपी ने नीतीश कुमार से किया गठबंधन
प्रशांत किशोर ने कहा, 'बीजेपी नीतीश कुमार को बिहार में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए साथ लेकर नहीं आए हैं. नीतीश कुमार को उस साइक्लॉजिकल लड़ाई को जीतने के लिए साथ लाया गया है क्योंकि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन बना रहे थे. उसकी अगुआई कर रहे थे, विपक्ष का प्रधानमंत्री का चेहरा बन रहे थे. तो बीजेपी ने उसी कड़ी को तोड़कर साइक्लॉजिकल झटका दिया उसके लिए लाए हैं. उनसे इलेक्टोरल कोई फायदा नहीं है.'

यह भी पढ़ें:-
क्या 2024 में बीजेपी के टिकट पर वाशिम यवतमाल से लड़ेंगे चुनाव, जानिए सवाल पर क्या बोले समीर वानखेड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget