एक्सप्लोरर
J&K: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिसवाले को घर में घुसकर गोली मारी, जवान की मौत

कुलगाम: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिसवाले की हत्या कर दी. जिस वक्त गोली लगी उस वक्त शब्बीर अहमद अपने घर पर थे.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल शब्बीर अहमद को कुलगाम में बोगंड स्थित उसके आवास के बाहर गोली मार दी गई. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. मृतक पुलिसकर्मी को बंदूक की कई गोलियां लगी थीं.
Wreath laying ceremony of Policeman Shabir Ahmad Dar who lost his life after terrorists fired upon him in J&K's Kulgam (Bogund) pic.twitter.com/63CdOpVMgf
— ANI (@ANI_news) June 15, 2017
और पढ़ें























