एक्सप्लोरर

जम्मू में शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खुफिया सूचनाओं पर काम कर रही पुलिस: एडीजीपी

जम्मू में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस प्रमुख के अनुसार जिन जगहों पर तिरंगा फहराया जाएगा वहां की सुरक्षा व्यवस्था पहले से बढ़ा दी है.

जम्मूः अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने सोमवार को कहा कि जिन स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने वाले हैं, उन सभी की सुरक्षा के पहले से ही प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं और पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खुफिया जानकारियों पर काम कर रही हैं.

रात में बढ़ाई गई गश्त

मुकेश सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ कर रहे हैं. इसके अलावा, रात में गश्त बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा, ‘‘कई खुफिया सूचनाएं मिल रही हैं. कुछ दिन पहले, हमने (राजौरी जिले के) थानामंडी में दो आतंकवादियों को मार गिराया था. इसी तरह की और सूचनाएं मिल रही हैं और हम इन सूचनाओं पर काम कर रहे हैं.’’

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुकेश सिंह का कहना है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जम्मू क्षेत्र के पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘जिन स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा, उन सभी स्थानों की सुरक्षा के प्रबंध पहले की सुनिश्चित कर लिए गए हैं. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.’’

होटलों की हो रही जांच

उन्होंने कहा, ‘‘हम सतर्क हैं और हमने रात में गश्त बढ़ा दी है. होटलों की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है.’’ इस बीच, उधमपुर-रियासी रेंज के उप महानिरीक्षक मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने माता वैष्णो देवी तीर्थ सहित महत्वपूर्ण स्थानों में और उनके आस-पास सुरक्षा पुख्ता किए जाने का सोमवार को आह्वान किया.

इसे भी पढ़ेंः
Corona Vaccination: अब विदेशी नागरिक भी ले सकते हैं कोरोना वैक्सीन, CoWin पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

मुंबई: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को कैसे मिलेगा लोकल ट्रेन का पास, जानें पूरा तरीका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget