एक्सप्लोरर

बिम्स्टेक बैठक दूसरा दिन, पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्धघाटन करेंगे पीएम, मंदिर में करेंगे पूजा

बिम्सटेक में सात देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं. शामिल देशों की कुल आबादी 1.5 अरब है, दुनिया के लिहाज से देखें तो यह 21 प्रतिशत है. इस समूह में शामिल देशों की कुल जीडीपी 2500 अरब डॉलर है.

नई दिल्ली: नेपाल में चल रहे बिम्स्टेक यानी 'बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन' सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है. आस सदस्य देशों के नेता एक दूसरे से मुलाकात करेंगे. आज दोपहर में सम्मेलन खत्म होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल भी इस बैठक में हिस्सा लिया और तमाम नेताओं से मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने एनआरसी विवाद के बीच बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से भी मुलाकात की. इस मुकाकात को पीएम मोदी ने ट्विटर सार्थक बताया.

बिम्स्टेक बैटक के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे। करीब 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था वाली ये धर्मशाला भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक है. 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली नेपाल यात्रा के दौरान इसे निर्माण में मदद का एलान किया गया था. भारत ने इस धर्मशाला को बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये की मदद की है. पीएम मोदी पिछ्ले बार पशुपतिनाथ मंदिर 12 मई को आए थे जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था. पीएम मोदी आज एख जनसभा को भी संबोधत करेंगे.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डॉक्टर प्रदीप ढकाल ने कहा, ''पीएम मोदी 31 अगस्त की शाम इस धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे, जिसे दो साल के वक्त में तैयार किया गया है. इसके साथ ही पीएम मोदी पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे जिसके लिए हम सभी जरूरी तैयारियां कर रहे हैं. उनके जैसे खास मेहमान जब भी आएं उनका स्वागत है और उनके लिए जो भी आवश्यक होगा वो हम करेंगे.'' कार्यक्रम में उनके साथ नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी मौजूद होंगे.''

धर्मशाला में मोदी और ओली के लिए भी कमरा उद्धाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एबीपी न्य़ूज की टीम पहुंची तो हमने पाया कि धर्मशाला भवन में पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री ओली के लिए भी दो कमरे रखे गए हैं. तैयारियों की निगरानी कर रहे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम चंद्र श्रेष्ठ ने बाताया कि कमरा नंबर 104 को पीएम मोदी के लिए तैयार किया गया है जिसमें यदि वो कुछ देर रुकना चाहें तो उनके मुताबिक सुविधाएं व जलपान की व्यवस्था रखी गई है.

सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा करेंगे: पीएम मोदी बैठक पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने पर लिखा, ''बंगाल की खाड़ी बहु क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल' (बिम्सटेक) देशों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत बनाने, कारोबारी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के निर्माण में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा करेंगे।"

क्या है बिम्सटेक? बिम्सटेक में सात देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं. शामिल देशों की कुल आबादी 1.5 अरब है, दुनिया के लिहाज से देखें तो यह 21 प्रतिशत है. इस समूह में शामिल देशों की कुल जीडीपी 2500 अरब डॉलर है. बिस्मटेक सम्मेलन दो साल बाद हो रहा है, इससे पहले भारत के गोवा में बिस्मटेक सम्मेलन का आयोजन हुआ था.

पीएम मोदी नेपाल में आज का कार्यक्रम? भारतीय समय के मुताबिक पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम सुबह 8.10 बजे से 9.25 बजे होटल सोलटी में थाइलैंड के पीएम के साथ मुलाकात सुबह 9.45 बजे बिम्सटेक सदस्य देशों के नेताओं के साथ ग्रुप फोटोग्राफ का कार्यक्रम सुबह 10.45 बजे काठमांडू डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर होंगे दोपहर 2.45 बजे से 3.45 बजे तक नेपाल के पीएम केपी ओली के साथ द्विपक्षीय वार्ता शाम 4.15 बजे पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्धघाटन और मंदिर में पूजा करेंगे, यहीं पीएम एक सभा को भी संबोधित करेंगे शाम 5.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget