एक्सप्लोरर

PM Modi Japan Visit: जी-7 समिट में शामिल होने के लिए जल्द जापान जाएंगे PM मोदी, जानें शेड्यूल

G-7 Summit: जापान में होने जा रही जी-7 समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द यात्रा पर रवाना होंगे.

PM Narendra Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जल्द ही जापान का दौरा करेंगे. शेड्यूल के मुताबिक, पीएम मोदी 19 से 21 मई तक जापान के दौरे पर होंगे. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को इस समिट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है. जी-7 समिट की अध्यक्षता जापान कर रहा है.

शिखर सम्मेलन के दौरान जी-7 के सत्रों में साझेदार देशों के साथ प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विषयों पर बात करेंगे, जिनमें स्थायी ग्रह की शांति, स्थिरता और समृद्धि, खाद्य, उर्वरक और उर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण, लचीला बुनियादी ढांचा और विकास सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं. पीएम मोदी शिखर सम्मेलन से इतर इसमें हिस्सा लेने वाले कुछ नेताओं का साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. 

जेम्स मारापे के साथ FIPIC III समिट की मेजबानी करेंगे PM मोदी

जापान के बाद पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा करेंगे, जहां वह पोर्ट मोरेस्बी पहुंचेंगे. यहां वह 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री जेम्स मारापे के साथ संयुक्त रूप से फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC III समिट) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे. पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी के द्विपक्षीय कार्यक्रम रहेंगे, जिनमें वहां के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे और प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ उनकी बैठकें होंगी. किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ओर से यह पापुआ न्यू गिनी की पहली यात्रा होगी.

क्वाड लीडर्स समिट में शामिल होंगे PM

पीएम मोदी 22 से 24 मई के दौरान क्वाड लीडर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी दौरे पर होंगे. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आमंत्रण पर पीएम मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं. यह शिखर सम्मेलन नेताओं को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने और एक मुक्त, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के लिए विजन को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है.

भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ 24 मई को एक द्विपक्षीय बैठक होगी. पीएम मोदी 23 मई को सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई सीईओ और व्यापार जगत के हस्तियों साथ बातचीत करेंगे और भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- India China Meeting: भारत और चीन के सेना अधिकारियों की लद्दाख में हुई बैठक, किस बात पर हुई चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget