एक्सप्लोरर

शहबाज शरीफ के मुल्क को पीएम मोदी की चेतावनी- 'ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं, पाकिस्तान समझ ले, तीन बार...'

PM Modi Bengal visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की नींव रखी. पीएम ने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है.

PM Modi Bengal visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली. पीएम ने पाक को बुरी तरह लताड़ लगाई. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. पाकिस्तान ये समझ ले कि हमने तीन बार घुसकर मारा है. पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की नींव भी रखी. 

पीएम मोदी ने कहा, ''भारत मे आतंकी हमला हुआ तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. पाकिस्तान समझ ले 3 बार घर में घुसकर मारा है. हम शक्ति को पूजते हैं. हमने आतंक के ठिकाने को तबाह किया जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना भी नहीं की थी. आतंकवाद के अलावा पाकिस्तान के पास कुछ नहीं है. पाकिस्तान ने सिर्फ आतंक को पाला है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''आज जब भारत 'विकसित राष्ट्र' की ओर बढ़ रहा है, तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित भी है और अनिवार्य भी है. इसी इरादे के साथ केंद्र सरकार यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति दे रही है. बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है. आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है. कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है.'' 

गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को लेकर कहा, ''इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी. इससे न सिर्फ रसोई के लिए न सिर्फ सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी, बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी.''

1010 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की परियोजना की रखी गई नींव

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखी. 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (MWP) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 CNG स्टेशन स्थापित करके 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाना है.

प्रधानमंत्री ने अलीपुरद्वार की तारीफ की. उन्होंने कहा, ''अलीपुरद्वार की ये भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं संस्कृतियों से जुड़ी है. एक ओर भूटान की सीमा है, दूसरी ओर आसाम का अभिनंदन है. एक ओर जलपाईगुड़ी का सौंदर्य है, दूसरी ओर कूचबिहार का गौरव है. आज इसी समृद्ध भू-भाग पर मुझे आप सबके दर्शन करने का सौभाग्य मिला है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget