एक्सप्लोरर

अमेरिका से वापस दिल्ली लौटे पीएम मोदी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान एयरपोर्ट पर उतर चुका है. जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई बड़े नेता पीएम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं. कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारियां की हैं.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की करीब एक सप्ताह की यात्रा के बाद शनिवार को स्वदेश लौटे. अमेरिका की यात्रा के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा ‘हाउडी मोदी’ समेत कई कार्यक्रमों को संबोधित किया. बीजेपी ने पालम टेक्निकल एरिया के बाहर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया. 2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया. दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है,  इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनियाभर में भारत की स्वीकृति बढ़ी है. भारत के प्रति आदर का भाव बढ़ा है. इसका पूरा श्रेय देश और दुनियाभर में फैले मेरे भाई-बहनों को जाता है.

पीएम मोदी ने कहा कि इस अहमियत का एक एक विराट रूप मैंने इस बार अमेरिका में देखा है. विश्व भर में फैले हुए हमारे भारतीयों ने भी अपने-अपने देशों में उन देश के लोगों का प्यार हासिल किया है, यह भी भारत के गौरव को बढ़ाने वाला है.

हाउड़ी मोदी समरोह को लेकर कहा कि वह समारोह उसकी विशालता और भव्यता, ट्रंप का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो तो सब है ही, लेकिन इतने कम समय में अमेरिका के हमारे भारतीय भाई-बहनों ने जिस शक्ति का प्रदर्शन किया उसकी वाहवाही हर तरफ थी.

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उन्होंने कहा, ''आज 28 सितंबर है, तीन साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात एक पल भी सोया नहीं था. पूरी रात जागता रहा था. हर पल टेलिफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था. वो 28 सितंबर भारत के वीर जवानों के पराक्रम की एक स्वर्णिम गाथा लिखने वाला था.''

पीएम ने कहा, ''तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था. मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं.''

अमेरिका से वापस दिल्ली लौटे पीएम मोदी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया शानदार स्वागत

पीएम मोदी की आने की खुशी में आज शाम करीब 6 बजे से ही जश्न शुरू हो गया था. खुशी के मारे कार्यकर्ता झूम रहे हैं. पार्टी की ओर से कई बड़े नेता भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके थे.

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था, ''यूएसए का ये दौरा बेहद लाभदायक रहा. पिछले कुछ दिनों में मैंने कई प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लिया, इनके नतीजे भारत को बहुत लाभान्वित करेंगे.''

इसके साथ ही पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करने के लिए अमेरिका की जनता का आभार जताया. इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिक कांग्रेस और सरकार के सदस्यों का धन्यवाद किया.

UNGA के मंच से बिना नाम लिए पाकिस्तान पर पीएम मोदी का वार, कहा- दुनिया को भारत ने युद्ध नहीं बुद्ध दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget