एक्सप्लोरर

PM Modi On Fuel Price Cut: केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और LPG के रेट घटाए, PM मोदी बोले- हमारे लिए जनता सबसे पहले है

PM Modi On Fuel Price Cut: उत्पाद शुल्क में कटौती के आज के फैसले से पेट्रोल पर 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में सात रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी.

PM Modi On Fuel Price Cut: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से ईंधन की कीमतों में कटौती की घोषणा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के लिए जनता सबसे पहले है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एलान किया कि पेट्रोल-डीज़ल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क (एक्साइज़ ड्यूटी) में कटौती की गई है, जिससे पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा, जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपये तक की कटौती हो जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसा उत्पाद शुल्क की दर पर लगने वाले अन्य स्थानीय शुल्कों में कमी आने की वजह से होगा.

इस फैसले के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे लिए हमेशा लोग पहले होते हैं! आज के फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी से संबंधित, विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, हमारे लोगों को राहत प्रदान करेंगे और 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाएंगे."

 

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देने के निर्णय पर भी प्रधानमंत्री ने प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, "उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है. उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फैसले से परिवार के बजट में काफी आसानी होगी."

आपको बता दें कि उत्पाद शुल्क में कटौती के आज के फैसले से पेट्रोल पर 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में सात रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी. शुल्क कटौती प्रभावी होने के बाद दिल्ली में रविवार से पेट्रोल की कीमत 95.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी जबकि इसकी मौजूद कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 89.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिकने लगेगा जो अभी 96.67 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है.

इसके साथ ही सरकार ने घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने की घोषणा की. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर यह सब्सिडी दी जाएगी. सब्सिडी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम वजन वाले रसोई गैस सिलेंडर की प्रभावी कीमत घटकर 803 रुपये हो जाएगी. अभी दिल्ली में एक एलपीजी सिलेंडर 1,003 रुपये की कीमत में मिलता है.

Neemuch Mob Lynching: मध्य प्रदेश में बुजुर्ग की लिंचिंग पर घिरी शिवराज सरकार, कांग्रेस ने पूछा - कब तक मारे जाएंगे लोग?

OP Chautala Convicted: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व CM ओपी चौटाला दोषी करार, 26 मई को सजा पर सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget