एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने पुणे में अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की, गले लगाया

1999 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में अरुण शौरी मंत्री थे. उन्होंने बाद में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. शौरी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं.

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात की और उनके साथ करीब 15 मिनट तक वक्त बिताया. शहर के बंड गार्डन इलाके में स्थित रूबी हॉल क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सकों को मुताबिक प्रधानमंत्री शाम करीब छह बजे यहां पहुंचे.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पुणे में, मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से मुलाकात की. उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके साथ शानदार बातचीत हुई. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं.” हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट, न्यूरोसर्जन डॉ. सचिन गांधी पीएम मोदी को शौरी के कमरे तक लेकर गए.

डॉक्टरों ने कहा, “प्रधानमंत्री ने शौरी के साथ 15 मिनट बिताए. उन्होंने बातचीत के दौरान शौरी को गले लगा लिया.” उन्होंने बताया कि मोदी ने शौरी के कमरे के बाहर उनके परिजनों से भी बात की. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक यह पूर्व नियोजित दौरा नहीं था.

हवाईअड्डे के लिये रवाना होने से पहले मोदी ने करीब 45 मिनट तक अस्पताल में वक्त बिताए. पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस महानिदेशकों के तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल होने प्रधानमंत्री पुणे में थे. शौरी यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर लवासा में अपने बंगले के निकट टहलने के दौरान एक दिसंबर को गिर गए थे, जिसके बाद उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डॉक्टरों ने कहा था कि 78 वर्षीय पूर्व बीजेपी नेता को दिमाग में चोट आई है और सूजन है. उन्होंने कहा कि शौरी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. केंद्र में 1999 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में शौरी मंत्री थे हालांकि वह मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के मुखर आलोचना करते रहे, जिसके बाद सत्तारूढ़ दल से उनके रास्ते अलग हो गए. राफेल डील पर पर शौरी सवाल उठाते रहे हैं.

लता मंगेशकर की 28 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी, घर लौटते ही दुआओं के लिए जताया सभी का आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget