एक्सप्लोरर

'सभी ने लूटने का काम किया', बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी ने मोतिहारी में कांग्रेस-आरजेडी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने बिहार को लूटने का काम किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को मोतिहारी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों ने हमेशा बिहार को लूटने का काम किया था, यह लोग बिहार से बदला ले रहे थे. पीएम मोदी ने करोड़ों रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पटना को पुणे की तरह और गया को गुरुग्राम जैसा बनाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''ये धरती चंपारण की धरती है. इस धरती ने इतिहास बनाया है. आजादी के आंदोलन के इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई. अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी. आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ है. मैं आप सभी को और सभी बिहारवासियों को इन विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.''

आंदोलन की धरती है बिहार - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''बिहार की धरती आंदोलन की धरती है. अब यही धरती बिहार को विकास की नई दिशा देगी. राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है. कांग्रेस RJD की सरकार ने हमेशा बिहार को लूटने का काम किया था. 2014 के बाद आपने केंद्र में मुझे सेवा का मौका दिया, हमने बदला लेने वाली इस राजनीति को समाप्त कर दिया. आज की पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि दो दशक पहले बिहार के हक का पैसा कैसे लूटा गया.''

मुंबई जैसा बनेगा मोतिहारी - प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने मुंबई और गुरुग्राम जैसे शहरों का जिक्र करते हुए कहा, ''हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो. जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें. पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो. सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो. जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने. बेंगलुरु की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें.''

पूर्वी राज्यों को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा, ''21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के पास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है. पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं. जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Embed widget