एक्सप्लोरर

UNGA में आज पीएम मोदी का भाषण, आतंकवाद और पाकिस्तान पर फिर होगा तगड़ा प्रहार

भाषण के लिए पीएम मोदी का सातवां नंबर है. वहीं इमरान खान दसवें नंबर पर बोलेंगे. हर नेता को भाषण के लिए 15 मिनट मिलेंगे. संभव है कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान इमरान खान हॉल में मौजूद रहें.

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली (यूएनजीए) में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक पीएम इमरान खान का भाषण होगा. भारतीय समय के मुताबिक आज शाम साढ़े छह बजे कार्यक्रम शुरू होगा. भाषण के लिए पीएम मोदी का सातवां नंबर है. हर नेता को भाषण के लिए 15 मिनट मिलेंगे. कार्यक्रम के शुरू होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद पीएम मोदी का नंबर आएगा. पीएम मोदी अपने भाषण से करीब 20-30 मिनट पहले यूएन पहुंचेंगे. वहीं इमरान खान का भाषण दसवें नंबर पर होगा.

यानी पीएम मोदी के भाषण के करीब 30 मिनट बाद इमरान खान का भाषण होगा. ऐसे में ये संभव है कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान इमरान खान हॉल में मोजूद रहे. जबकि इमरान खान के भाषण तक पीएम मोदी वहां से निकल चुके होंगे. पीएम मोदी का भाषण भारतीय समय के मुताबिक रात करीब आठ बजे शुरू हो सकता है.

कल स्वदेश लौटेंगे पीएम मोदी, बीजेपी कर रही भव्य स्वागत की तैयारी

सात दिनों के विदेशी दौरे पर गए पीएम मोदी कल यानी 28 सितंबर को भारत लौटेंगे. इस बीच बीजेपी पीएम मोदी की स्वागत की भव्य तैयारी कर रही है. बीजेपी का मानना है कि अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया के सामने कश्मीर सहित दूसरे मुद्दों को जिस तरह से पीएम मोदी ने रखा है उससे देश का मान सम्मान बढ़ा है. दिल्ली बीजेपी इस तैयारी में है कि जब पीएम मोदी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे तो वहां से लेकर पीएम आवास तक कार्यकर्ता उनका स्वागत करें.

गौरतलब है कि अमेरिका के शहर ह्यूस्टन शहर में हाउडी मोदी कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शरीक हुए थे. लोगों के बीच पीएम मोदी के लिए उत्साह और जुनून देखकर ट्रंप ने पीएम मोदी की तुलना अमेरिका के मशहूर रॉक स्टार एल्विस प्रेस्ली से की थी. इनता ही नहीं ट्रंप ने पीएम मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' कहा था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget