एक्सप्लोरर

मन की बात: पीएम मोदी बोले- हम आंख में आंख डालकर जवाब देना जानते हैं, लद्दाख में सेना ने करारा जवाब दिया

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने लोगों से बात करने के लिए रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत की थी. 'मन की बात' का यह 66वां एपिसोड है.

नई दिल्ली: पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी की समस्या से जूझ रहा है. इसके अलावा चीन की चालबाजियों ने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है. चीन के इशारों पर नेपाल भी बॉर्डर पर हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है. इन्हीं सब चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया है. 'मन की बात' का यह 66वां एपिसोड है.

लद्दाख में जो वीर जवान शहीद हुए हैं, पूरा देश उनका कृतज्ञ- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि ''लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है. पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नतमस्तक है. अपने वीर -सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में जो गर्व की भावना है देश के लिए जो जज़्बा है-यही तो देश की ताकत है.'' पीएम मोदी ने कहा, ''भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मज़बूत किया है. दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है. अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत के कमिटमेंट को देखा है.''

मोदी ने कहा कि ''लद्दाख में भारत की भूमि पर, आंख उठाकर देखने वालों को, करारा जवाब मिला है. भारत, मित्रता निभाना जानता है, तो, आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है.''

सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े- PM

पीएम ने कहा कि बिहार के रहने वाले शहीद कुंदन कुमार के पिताजी के शब्द तो कानों में गूंज रहे हैं. वो कह रहे थे, अपने पोतों को भी, देश की रक्षा के लिए, सेना में भेजूंगा. यही हौंसला हर शहीद के परिवार का है. वास्तव में, इन परिजनों का त्याग पूजनीय है. उन्होंने कहा कि भारत-माता की रक्षा के जिस संकल्प से हमारे जवानों ने बलिदान दिया है, उसी संकल्प को हमें भी जीवन का ध्येय बनाना है, हर देश-वासी को बनाना है. हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए, जिससे, सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े, देश और अधिक सक्षम बने, देश आत्मनिर्भर बने- यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी.

पीएम मोदी ने कहा, ''अभी, कुछ दिन पहले, देश के पूर्वी छोर पर Cyclone Amphan आया, तो पश्चिमी छोर पर Cyclone Nisarg आया. कितने ही राज्यों में हमारे किसान भाई-बहन टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं और कुछ नहीं, तो देश के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूकंप रुकने का ही नाम नहीं ले रहे.'' उन्होंने कहा कि ''इन सबके बीच, हमारे कुछ पड़ोसियों द्वारा जो हो रहा है, देश उन चुनौतियों से भी निपट रहा है. वाकई, एक-साथ इनती आपदाएं, इस स्तर की आपदाएं, बहुत कम ही देखने-सुनने को मिलती हैं.''

मोदी ने कहा कि ''एक साल में एक चुनौती आए या पचास, नंबर कम-ज्यादा होने से, वो साल, ख़राब नहीं हो जाता. भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल कर, और ज़्यादा निखरकर निकलने का रहा है. सैकड़ों वर्षों तक अलग-अलग आक्रांताओं ने भारत पर हमला किया, लोगों को लगता था कि भारत की संरचना ही नष्ट हो जाएगी, लेकिन इन संकटों से भारत और भी भव्य होकर सामने आया.''

भारत में सभी बाधाओं को दूर करते हुए सृजन हुए- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ''भारत में जहां एक तरफ़ बड़े-बड़े संकट आते गए, वहीं सभी बाधाओं को दूर करते हुए अनेकों-अनेक सृजन भी हुए. नए साहित्य रचे गए, नए अनुसंधान हुए, नए सिद्धांत गड़े गए,यानि संकट के दौरान भी हर क्षेत्र में सृजन की प्रक्रिया जारी रही और हमारी संस्कृति पुष्पित-पल्लवित होती रही.'' उन्होंने कहा कि ''इसी साल में, देश नये लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा, नयी ऊंचाइयों को छुएगा. मुझे, पूरा विश्वास, 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति पर है, आप सब पर है, इस देश की महान परम्परा है.''

कोई भी मिशन जन-भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता- प्रधानमंत्री

कोरोना के संकट काल में देश lockdown से बाहर निकल आया है. अब हम unlock के दौर में हैं. unlock के इस समय में, दो बातों पर बहुत focus करना है- कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, उसे ताकत देना. उन्होंने कहा कि कोई भी मिशन जन-भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता है. इसीलिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नागरिक के तौर पर हम सबका संकल्प, समर्पण और सहयोग बहुत जरूरी है. आप Local खरीदेंगे, Local के लिए Vocal होंगे. ये भी एक तरह से देश की सेवा ही है.

साल 2014 से लगातार मन की बात कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने लोगों से बात करने के लिए रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत की थी. पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajdhani Express Fire: त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, यात्रियों को उतारा गया
त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, यात्रियों को उतारा गया
बॉटनी-जूलॉजी प्रश्नपत्र तक पहुंच, घर में छात्रों को स्पेशल क्लास... लेक्चरर मनीषा मंडारे ने कैसे लीक कराया NEET का पेपर?
बॉटनी-जूलॉजी प्रश्नपत्र तक पहुंच, घर में छात्रों को स्पेशल क्लास... लेक्चरर मनीषा मंडारे ने कैसे लीक कराया NEET का पेपर?
तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार... इस राज्य के CM ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया बड़ा ऐलान
तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार... इस राज्य के CM ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया बड़ा ऐलान
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बुलडोजर एक्शन, हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर हटाया अतिक्रमण, VIDEO
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बुलडोजर एक्शन, हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर हटाया अतिक्रमण, VIDEO

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार... इस राज्य के CM ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया बड़ा ऐलान
तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार... इस राज्य के CM ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए किया बड़ा ऐलान
मोरबी: किराया नहीं दे पाया तो करवा दिया पत्नी और मासूम बेटी का रेप, मकान मालिक भी गिरफ्तार
मोरबी: किराया नहीं दे पाया तो करवा दिया पत्नी और मासूम बेटी का रेप, मकान मालिक भी गिरफ्तार
'गब्बर' का बेटा था रानी मुखर्जी का पहला हीरो, 'धुरंधर' के लिए दिया था ऑडिशन, 29 साल बाद इतना बदल गया लुक
'गब्बर' का बेटा था रानी मुखर्जी का पहला हीरो, 'धुरंधर' के लिए दिया था ऑडिशन, 29 साल बाद इतना बदल गया लुक
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
बॉटनी-जूलॉजी प्रश्नपत्र तक पहुंच, घर में छात्रों को स्पेशल क्लास... लेक्चरर मनीषा मंडारे ने कैसे लीक कराया NEET का पेपर?
बॉटनी-जूलॉजी प्रश्नपत्र तक पहुंच, घर में छात्रों को स्पेशल क्लास... लेक्चरर मनीषा मंडारे ने कैसे लीक कराया NEET का पेपर?
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
UPSC प्रीलिम्स 2026: परीक्षा हॉल के नियम और जरूरी अपडेट, जो हर छात्र को जानने चाहिए
UPSC प्रीलिम्स 2026: परीक्षा हॉल के नियम और जरूरी अपडेट, जो हर छात्र को जानने चाहिए
कितनी कीमत पर लॉन्च की जाएगी Toyota Fortuner Hybrid? जानिए फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स
कितनी कीमत पर लॉन्च की जाएगी Toyota Fortuner Hybrid? जानिए फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स
Embed widget