एक्सप्लोरर

Howdy Modi: अमेरिका रवाना हुए पीएम मोदी, भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, राष्ट्रपति ट्रंप भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री के तौर पर इस सबसे लंबे अमेरिका प्रवास में नरेंद्र मोदी जहां वैश्विक नेता के बदले अवतार में नजर आएंगे. वहीं दुनिया के एजेंडा का रुख तय करने वाले नए भारत की दमदार आवाज को भी रखते दिखाई देंगे. प्रधानमंत्री 21 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं. इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इस दौरे पर 22 सितंबर को होने जा रहे 'हाउडी मोदी' इवेंट पर भी दुनिया की निगाहें रहेंगी जिसमें 50 हजार से अधिक भारतीय-अमेरिकी बतौर दर्शक मौजूद रहेंगे. इवेंट की खास बात यह होगी कि इसे पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप दोनों संबोधित करेंगे.

तीन दिनों में 2 बार ट्रंप से होगी पीएम मोदी की मुलाकात

अमेरिका में पीएम मोदी की मौजूदगी के नए दबदबे का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनसे महज तीन दिनों में दो बार मुलाकात करेंगे. मोदी और ट्रंप जहां 22 सितंबर को भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा आयोजित हाऊडी मोदी के मंच पर एक साथ नजर आएंगे. वहीं 24 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे.

तीन महीनों के दौरान यह चौथा मौका होगा जब दोनों नेता मिल रहे होंगे. विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा भारत की व्यापक और वैश्विक प्रतिबद्धताओं का प्रतिबिंब कही जा सकती है.

Howdy Modi: अमेरिका रवाना हुए पीएम मोदी, भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, राष्ट्रपति ट्रंप भी रहेंगे मौजूद

ये है पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी शुक्रवार-शनिवार देर रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए. अगले ही दिन वह भारतीय-अमेरिकी समुदाय को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के तहत संबोधित करेंगे. इस दौरान दो शहर टेक्सास में ह्यूस्टन और न्यूयार्क उनकी यात्रा के प्रमुख केंद्र में होंगे.'

अगले दिन यानी 23 सितंबर को वह न्यू यॉर्क में 2019 क्लामेट ऐक्शन समिट को संबोधित करेंगे जिसकी मेजबानी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतेनियो गुतेरस करने वाले हैं. फिर वह आतंकवाद पर चर्चा को लेकर लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लेंगे. इसकी मेजबानी जॉर्डन के किंग करने वाले हैं.

24 सितंबर को उन्हें बिल ऐंड मिलिंड गेट्स फाउंडेशन की तरफ से 'ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा. यह काम उन्हें स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है. दुनिया महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष मना रही है, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम 'नेतृत्व का विषय : समसामयिक विश्व में गांधी की प्रासंगिकता' में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में कुछ अन्य देशों के नेता भी शामिल होंगे.

Howdy Modi: अमेरिका रवाना हुए पीएम मोदी, भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, राष्ट्रपति ट्रंप भी रहेंगे मौजूद

25 सितंबर को वह ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनस फोरम को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा. इसके बाद पीएम निवेश से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिसमें 40 बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगे.

27 सितंबर को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे. उन्होंने इससे पहले 2014 में महासभा को संबोधित किया था. उल्लेखनीय है कि उसी दिन पाक पीएम इमरान खान भी यूएनजीए को संबोधित करेंगे.

भारत-अमेरिका अधिक शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण में योगदान दे सकते हैं- पीएम मोदी

GST काउंसिल की बैठक खत्म, 1000 रुपये से कम के होटल रूम पर नहीं लगेगा जीएसटी, यहां पढ़ें फैसले

भारत को मिला पहला राफेल विमान, 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर होगी विधिवत सेरेमनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget