एक्सप्लोरर

Kerala Vande Bharat Train: केरल को पीएम मोदी का डबल गिफ्ट, वंदे भारत और वॉटर मेट्रो का आज देंगे तोहफा

Kerala Vande Bharat Train: पीएम मोदी आज केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे. सुबह करीब साढ़े दस बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होगी.

Thiruvananthapuram-Kasaragod Vande Bharat Train: पीएम मोदी दो दिन के केरल दौरे पर कोच्चि पहुंचे हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में रोड शो किया और अब मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम इस दौरान वॉटर मेट्रो की भी शुरुआत करेंगे. सोमवार को कोच्चि में लोगों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया और उनपर फूलों की बारिश की.

इस बीच प्रधानमंत्री प्रदेश की पिछली सरकारों पर जमकर बरसे और युवाओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के मौजूदा दो विचारधाराओं को हराने की बात कही. 

ये है पूरा शेड्यूल
मगंलवार को पीएम मोदी केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे और पहली बार तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलाई जाएगी. 16 कोच वाली ये ट्रेन 11 जिलो को कवर करेगी, जिसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, थ्रिसर, पालक्कड, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े दस बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे. 11 बजे प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में सेंट्रल स्टेडियम में 3200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा पीएम मोदी शाम 4 बजे नमो चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के दौरे पर जाएंगे. पीएम 4.30 बजे दादर और नगर हवेली सिल्वासा में 4850 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और इसके बाद शाम 6 बजकर 10 मिनट पर दमन में रोड शो करेंगे. वहीं शाम 6.30 बजे दमन में देवका सीफ्रंट का भी उद्घाटन करेंगे. 

वॉटर मेट्रो का भी उद्घाटन
तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलने वाली ये ट्रेन 14 रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी. बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 18 अप्रैल को ही केरल में पहली वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की थी. अब केरल के लोगों का इंतेजार खत्म होने वाला है और 25 अप्रैल को पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत ट्रेन को तिरुवनंतपुरम से रवाना करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री वॉटर मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे.

सत्ता पक्ष पर हमला
अपने केरल दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चों के पादरियों से मुलाकात की. ऐसा माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ईसाईयों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने थेवारा के सेक्रेड हार्ट कॉलेज में एक विशाल युवा सम्मेलन को भी संबोधित किया. उन्होंने दो मुख्य पार्टियों सत्ताधारी माकपा और विपक्षी कांग्रेस का भी घेराव किया. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 24 की राह में बिहार से यूपी वाया बंगाल, नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से की मुलाकात, क्या बनी बात? बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर-ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP का इनकार, कहा- कहीं और बताएं
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget