एक्सप्लोरर

पीएम मोदी आज बेंगलुरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (बेंगलुरू टेक समिट) के 23वें संस्करण का डिजिटल अनावरण करेंगे. दुनियाभर के 25 देशों के प्रमुख विदेशी प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे.

बेंगलुरूः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से बेंगलुरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (बेंगलुरू टेक समिट) के 23वें संस्करण का डिजिटल अनावरण करेंगे. इस दौरान मोदी तकनीकी शहर में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी राज्य के प्रमुख वार्षिक प्रौद्योगिकी कार्यक्रम का डिजिटल रूप से उद्घाटन करेंगे और प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे, जो कि ऑफलाइन और ऑनलाइन वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से भाग लेने वाले हैं."

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले दुनियाभर के 25 देशों के प्रमुख विदेशी प्रतिभागियों में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और स्विस कंफेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन भी शामिल हैं. तीन-दिवसीय शिखर सम्मेलन, शहर के केंद्र में स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा, जो आईटी और जैव प्रौद्योगिकी (बीटी) में नवाचार और विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो दक्षिणी राज्य में इस तकनीक हब के विकास को संचालित करता है.

सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा, "मोदी 22 साल पहले नवंबर, 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के बाद शहर में इस कार्यक्रम का अनावरण करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे." नारायण, जो शहर से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं, उनके पास आईटी, बीटी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे विभागों की जिम्मेदारी भी है.

चूंकि कार्यक्रम कोरोनावायरस महामारी के बीच हो रहा है, इसलिए प्रतिनिधियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. नारायण ने कहा, "प्रौद्योगिकी और नवाचार एक वरदान है और यह महामारी के कारण होने वाली कठिनाइयों को कम करने का एक समाधान भी है, जिसका हम सभी सामना कर रहे हैं."

बता दें कि बेंगलुरू टेक समिट का आयोजन 19 से 21 नवंबर तक कर्नाटक सरकार की ओर से कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी (किट्स) के साथ मिलकर किया जाएगा. इसके अलावा कार्यक्रम में कर्नाटक सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी पर विजन ग्रुप, जैव प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्‍स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और एम. एम. एक्टिव साइंस-टेक कम्युनिकेशंस का भी सहयोग रहेगा.

बेंगलुरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और स्विस परिसंघ के वाइस प्रेसिडेंट के साथ ही कई अन्य प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों की भागीदारी देखी जाएगी. इस वर्ष शिखर सम्मेलन का विषय नेक्सट इज नाउ यानी अगला अब है रखा गया है.

इसे भी पढ़ेंः

दिल्ली में कोरोना केस पांच लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 131 लोगों की मौत

दिल्ली की एयर क्वालिटी में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं, पराली जलाने से प्रदूषण का प्रभाव बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget