47वीं 'मन की बात' करेंगे पीएम मोदी, 11 बजे से होगा प्रसारण
पिछले संस्करण में प्रधानमंत्री ने दिवंगत महाकवि गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि भी दी थी. पीएम ने कहा कि पिछले दिनों हमें नीरज जी छोड़ कर चले गए, उनकी कविता में हमें आशा की झलक दिखाई देती थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. यह मन की बात कार्यक्रम का यह 47 वां संस्करण है. कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डीडी नेशनल, डीडी न्यूज सहित अन्य चैनलों पर भी इसका प्रसारण होगा.
गौरतलब है कि मोदी इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. एबीपी न्यूज़ पर भी आप सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं. आज मन की बात कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दी हैं.
मन की बात के पिछले यानी 46वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवा तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से इको फ्रेंडली गणेशोत्सव मनाने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पिछली बार भी लोगों से इको फ्रैंडली गणेशोत्सव मनाने के लिए कहा था, इस बार भी आग्रह कर रहा हूं.
पिछले संस्करण में प्रधानमंत्री ने दिवंगत महाकवि गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि भी दी थी. पीएम ने कहा कि पिछले दिनों हमें नीरज जी छोड़ कर चले गए, उनकी कविता में हमें आशा की झलक दिखाई देती थी.
Source: IOCL























