एक्सप्लोरर

PM मोदी ने उद्धव ठाकरे, विजय रुपाणी से बात की, तूफान 'निसर्ग' से निपटने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से निपटने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के सीएम को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. इसके अलावा दमन और दीव तथा दादर और नगर हवेली के एडमिनिस्ट्रेटर से भी बात की है.

नई दिल्लीः चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की है. इसके अलावा दमन और दीव के साथ दादर और नगर हवेली के एडमिनिस्ट्रेटर प्रफुल पटेल से भी चर्चा की है. इन राज्यों के प्रमुखों से बात करके प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें तूफान से निपटने के लिए सभी तरह के सार्वजनिक सपोर्ट और केंद्र सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया है.

NDRF की तैनाती की गई चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. तूफ़ान के ख़तरे से निपटने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाक़ों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. NDRF के अलावा नौसेना और कोस्ट गार्ड के जवान भी तैयार हैं. चार जून तक एहतियातन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है. आम लोगों को भी तटीय इलाक़ों से दूर रहने को कहा गया है.

कोस्ट गार्ड के जहाज भी लगे दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एनडीआरएफ की 40 टीमों को लगाया गया है और अन्य टीमों को भी वहां विमानों के जरिए पहुंचाया जा रहा है. सेना की बचाव और राहत टीमों के साथ साथ नेवी के जहाज और एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट को तैनात रहने के लिए कहा गया है. समुद्र में मछुआरों को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड के जहाज लगे हुए हैं.

कैबिनेट सचिव ने की एनसीएमसी के साथ बैठक इसके अलावा कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी (एनसीएमसी) की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक के दौरान राजीव गाबा ने राज्यों और केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया जो तूफान निसर्ग से निपटने के लिए की गई हैं.

अहमदाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. कल चक्रवाती तूफ़ान समुद्री तट से टकराएगा. महाराष्ट्र और गुजरात तट पर 3 जून को निसर्ग तूफान के टकराने की पूरी सम्भावना है. इसके मद्देनज़र एनडीआरएफ की 40 टीमों की दोनों राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें

तूफान 'निसर्ग' कल महाराष्ट्र-गुजरात के तट से टकराएगा, नौसेना और कोस्ट गार्ड के साथ NDRF भी तैनात हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget