एक्सप्लोरर

'पाली भाषा को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी', बौद्ध भिक्षुओं को संबोधित करते हुए पर बोले पीएम मोदी

Abhidhamma Divas: पीएम मोदी ने कहा कि पाली वह भाषा थी, जिसमें अभिधम्म दिवस के दिन भगवान बुद्ध की शिक्षाएं व्यक्त की गई थीं और अब इस भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है.

PM Modi Abhidhamma Divas Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि सरकार पाली भाषा और इसमें लिखे गए पवित्र ग्रंथों, बुद्ध की शिक्षाओं के संरक्षण और विकास के लिए कई पहल की शुरू करने वाली है. अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा, "पाली वह भाषा थी, जिसमें अभिधम्म दिवस के दिन भगवान बुद्ध की शिक्षाएं व्यक्त की गई थीं और अब इस भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है."

'बुद्ध के संदेश को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी'

पीएम मोदी ने कहा, "धम्म को समझने के लिए पाली सबसे अहम है. एक भाषा केवल संचार का तरीका नहीं है, बल्कि एक सभ्यता, उसकी संस्कृति, उसकी विरासत की आत्मा है. पाली को जीवित रखना और इसके माध्यम से बुद्ध के संदेश को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है."

उन्होंने यह भी कहा, "आजादी से पहले सदियों के औपनिवेशिक शासन और आक्रमणकारियों ने भारत की पहचान को मिटाने की कोशिश की और गुलाम मानसिकता वाले लोगों ने हमारी आजादी के बाद ऐसा किया. तब इको सिस्टम ने भारत को उसकी विरासत से दूर कर दिया था और भारत बहुत पीछे छूट गया था. भारत सरकार भारत की बौद्ध विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है. पिछले कुछ सालों में, हम 600 से अधिक कलाकृतियां भारत वापस लाए हैं, जिनमें से अधिकांश बौद्ध वस्तुएं थीं."

युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम ऐप्स, डिजिटलीकरण के माध्यम से पाली को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं. पाली को समझने के लिए शैक्षणिक और आध्यात्मिक दोनों प्रयासों की आवश्यकता है. विद्वानों और शिक्षाविदों को बुद्ध धर्म को समझने में लोगों का मार्गदर्शन करना चाहिए. बुद्ध की विरासत के पुनरुद्धार में भारत अपनी पहचान को फिर से गढ़ रहा है." उन्होंने देश के युवाओं के लिए भी एक शब्द कहा कि भारत में युवाओं को न केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, मूल्यों और जड़ों पर भी गर्व होना चाहिए.

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अभिधम्म दिवस को न केवल बुद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन बताया. उन्होंने कहा कि यह दिन शांति, समृद्धि और सद्भाव से भरा जीवन जीने के आह्वान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पाली भाषा का ज्ञान बौद्ध शिक्षाओं और ग्रंथों के तुलनात्मक अध्ययन की क्षमता को बढ़ाएगा.

केंद्र सरकार ने 3 अक्तूबर 2024 को  पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया. इसके साथ ही मराठी, प्राकृत, असमिया और बंगाली को भी शास्त्रीय भाषा का दर्जा दियाा गया था. इंटरनेशनल अभिधम्म दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है. यह अभिधम्म की शिक्षा देने के बाद भगवान बुद्ध के दिव्य लोक से अवतरण की याद में मनाया जाता है. इसे बौद्ध धर्म की विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें : पुलिस ड्यूटी पर दाढ़ी रखने के लिए मुस्लिम कांस्टेबल को कर दिया सस्पेंड, CJI चंद्रचूड़ ने सुनते ही तुरंत दे दी तारीख और कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget