एक्सप्लोरर

टीकाकरण और कोरोना पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक, दिसंबर से पहले पूरे देश का हो सकता है वैक्सीनेशन

सूत्रों के मुताबिक, वैक्सीन का पूरा इंतजाम अपने हाथ में लेने के बाद केंद्र सरकार टीकाकरण को नई रफ्तार देना चाहती है. सरकार दिसंबर तक देश की पूरी आबादी के टीकाकरण के लक्ष्य को समय से पहले पूरा कर लेना चाहती है. इसमें सरकार बीजेपी के संगठन का इस्तेमाल भी करेगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन और टीकाकरण पर समीक्षा बैठक की. बैठक में कोरोना टास्क फ़ोर्स और पीएमओ के अधिकारी मौजूदगी रहे. प्रधानमंत्री ने अब तक लगे टीके और आने वाले महीनों में टीके की उपलब्धता और राज्यों को टीकों की आपूर्ति सहित टीकाकरण के लिए समयबद्ध कार्यक्रम की पूरी जानकारी ली. 

21 जून से शुरू हुए मुफ़्त टीकाकरण के अभियान में रोज़ 70 लाख की गति से 5 दिन में 3.5 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं. 21 जून को जब टीकाकरण अभियान के नए चरण की शुरुआत हुई थी. तब एक दिन में ही 85 लाख से ज़्यादा टीके लगे थे. इस दिन मध्य प्रदेश ने रिक़ोर्ड़ लगभग 17 लाख टीके लगाये थे. उत्तर प्रदेश ने भी जून महीने के टीकाकारण के लक्ष्य को 6 दिन पहले ही हासिल कर लिया था. मध्य प्रदेश में आज भी तेज़ी से टीकाकरण चल रहा है और शाम पांच बजे तक 9 लाख टीके लगाए जा चुके हैं.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ केंद्र सरकार टीके का पूरा इंतज़ाम अपने हाथ में लेने के बाद अब इसे नयी रफ़्तार देना चाहती है. इस साल दिसम्बर तक देश में पूरी आबादी के टीकाकरण के लक्ष्य को समय से पहले पूरा करना चाहती है. सरकार इसके लिए बीजेपी के संगठन का इस्तेमाल भी करेगी.

आज ही पार्टी आलाकमान जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखकर टीकाकरण अभियान में नगरिकों की मदद करने उन्हें टीका केंद्र और अस्पताल लाने ले जाने की व्यवस्था करने और पीने के पानी का इंतजाम करने सहित लोगो टीकाकरण के लिए प्रेरित करने वाले अभियान भी चलाने के निर्देश दिए हैं.

पीएम मोदी शुरुआत से टीकाकरण और वैक्सीन के उत्पादन और उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक कर पैनी नज़र बनाए रखे हुए हैं. आने वाले समय में वैक्सीन की नयी खेप से टीके की उपलब्धता और बढाई जाएगी. इसके अलावा देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड के अलावा रूसी वैक्सीन स्पुतनिक भी जल्द उपलब्ध होना शुरू हो जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी इन हालातों में कोरोना के नए वेरिएंट और उससे जुड़े मामलों पर भी लगातार अपडेट ले रहे हैं. बता दें कि डेल्टा प्लस वेरिएंट के देश में 50 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इस वेरिएंट के सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल में सामने आए हैं. महाराष्ट्र से ही देश में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हुई थी. माना जा रहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट देश में तीसरी लहर का कारण बन सकता है.

West Bengal: फर्जी वैक्सीनेशन के असर की जांच करने के लिए ममता सरकार ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget