एक्सप्लोरर

गुजरात के एक-एक स्कूल और छात्र पर जहां से रखी जाती है नजर, PM मोदी करेंगे उस कमरे का निरीक्षण

प्रधानमंत्री सोमवार शाम को जब इस परिसर में पहुंचेंगे, तो सबसे पहले वो परिसर के अंदर लगी वेदव्यास की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और दीप प्रज्वलित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री का ये दौरा 3 दिन यानी 18 से 20 अप्रैल तक चलेगा. 18 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर छात्रों-अभिभावकों से संवाद स्थापित करेंगे. 

प्रधानमंत्री सोमवार शाम को जब इस परिसर में पहुंचेंगे, तो सबसे पहले वो परिसर के अंदर लगी वेदव्यास की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और दीप प्रज्वलित करेंगे और वहां मौजूद लोग उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री यहां से इस परिसर के दूसरे मंजिल पर पहुंचेंगे, जहां पर खास इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, इस दौरान पूरी बिल्डिंग में उन संदेशों को भी पोस्टर और बैनर के माध्यम से बताया गया है जिनका प्रधानमंत्री शिक्षा से जुड़े हुए कार्यक्रमों और छात्रों को दिए गए संदेश में जिक्र करते रहे हैं.

अभिभावकों से संवाद स्थापित करेंगे PM मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस कक्ष में पहुंचेंगे, जहां पर बैठकर वो गुजरात के करीब 54,000 स्कूलों के छात्रों, टीचरों, स्कूल मैनेजमेंट के लोगों और अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे. हालांकि, प्रधानमंत्री यहां सिर्फ संवाद ही स्थापित नहीं करेंगे, बल्कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की खासियत को भी देश और दुनिया के सामने लाएंगे. 

इसकी खासियत यह है कि इस कमांड सेंटर में बैठकर गुजरात के 54,000 स्कूलों के बच्चों की परफॉर्मेंस और उनके सामने आ रही दिक्कतों से लेकर किन चीजों और विषयों में छात्र अच्छे हैं और किस में उनको तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, सब पता लग जाता है. इसके साथ ही छात्रों और अध्यापकों की हाजिरी का ब्योरा भी इस कंट्रोल सेंटर में बैठकर पता चल जाता है. वहीं, स्कूलों में सुविधा और आने-जाने की व्यवस्था समेत तमाम अन्य चीजों की जानकारी भी सब एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मिल सकती है.

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का पहला दौरा

वैसे तो ये कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कुछ वक्त पहले ही शुरू हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में यह पहला दौरा है. प्रधानमंत्री का यहां आना इस वजह से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रधानमंत्री के उस विजन को भी दिखाता और आगे बढ़ाता है जिसका वह अपने भाषणों और बयानों में जिक्र करते रहते हैं. यानी कि छात्रों को सिर्फ पढ़ना ही नहीं, बल्कि उनका समग्र विकास कैसे हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना जरूरी है और यही काम इस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए बखूबी किया जाता है.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Violence: जहांगीरपुरी में हिंसा के एक दिन बाद भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Jahangirpuri violence: जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, नए वीडियो में गोलियां चलाता दिखा शख्स - अब तक की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget