एक्सप्लोरर

दिल्ली में PM Modi के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पोस्टर, 100 FIR और 6 गिरफ्तार, जानिए क्या है AAP का कनेक्शन

PM Modi के खिलाफ दिल्ली शहर में हजारों पोस्टर लगाए गए, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में करीब 100 एफआईआर दर्ज की. पोस्टरों का लिंक आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है.

PM Modi Objectionable Poster In Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आपत्तजिनक पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 100 प्राथमिकी दर्ज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पोस्टरों पर लिखा था, "मोदी हटाओ-देश बचाओ." दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए, जिसको लेकर अब तेजी से कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि इन (आपत्तिजनक) पोस्टरों में प्रिंटिंस प्रेस की जानकारी नहीं है. 

स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अब तक 6 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि इन पोस्टरों का लिंक आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है. दीपेंद्र पाठक ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय से निकलते ही वैन को पुलिस ने रोका था, जिसमें से कई पोस्टर जब्त किए गए और मौके पर कुछ गिरफ्तारियां भी की गईं. उन्होंने कहा कि प्रिटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पूरे शहर से हटाए गए हजारों पोस्टर

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे दिल्ली शहर से करीब 2000 पोस्टरों को हटाया गया है. स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि 'आप' कार्यालय से निकलते हुए जिस वैन को रोका गया उससे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया, जिसने बताया कि उसके मालिक ने उसे यहां पर पोस्टरों की डिलीवरी के लिए कहा था. दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उसने एक दिन पहले भी पोस्टरों की डिलीवरी की थी.

इतने पोस्टरों का दिया था ऑर्डर

पुलिस के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस फर्मों को 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर दिया गया था और कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक पोस्टरों को अलग-अलग इलाकों में लगाया. अपने प्रिंटिंग प्रेस का नाम पोस्टरों पर प्रकाशित नहीं करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया गया है.

डीसीपी (नॉर्थवेस्ट) जितेंद्र मीणा ने जिले में 20 प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है. एक अधिकारी ने कहा, "ज्यादातर प्राथमिकी सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम और प्रेस और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम के तहत दर्ज की गईं." 

ये भी पढ़ें- Mehul Choksi Red Notice: मेहुल चोकसी के खिलाफ बहाल होगा रेड कॉर्नर नोटिस? CBI ने इंटरपोल से किया संपर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget