एक्सप्लोरर

चीनी राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है. उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच के रिश्तों में काफी सुधार हुआ है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से शुक्रवार को मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी सुधार हुआ है. बैठक में मोदी और शी ने दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच आपसी विश्वास और मित्रता को और आगे बढ़ाने के संयुक्त प्रयासों पर भी चर्चा की.

मोदी और शी अप्रैल में चीन के वुहान में अनौपचारिक बैठक के बाद दो बार मुलाकात कर चुके हैं. दोनों जून में चीन के चिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में मिले थे और फिर जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनकी मुलाकात हुई थी. मोदी ने शी से कहा कि वह अगले साल एक अनौपचारिक बैठक में उनकी मेजबानी करने की आशा करते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसी पहल गति को बनाए रखने में मददगार साबित होती हैं.’’ साथ ही उन्होंने कहा कि चिंगदाओ और जोहान्सबर्ग में दो समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों ने पिछले एक साल में काफी उन्नति की है. गौरतलब है कि सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिनों तक गतिरोध के चलते भारत और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

दोनों देशों के बीच संबंधों में जमी बर्फ पिघलने के परिणामस्वरूप वुहान में मोदी और शी की एक अनौपचारिक बैठक हुई थी, जहां दोनों नेताओं ने विश्वास और तालमेल बनाने के लिए संचार मजबूत करने की खातिर अपनी-अपनी सेनाओं को रणनीतिक दिशानिर्देश जारी करने का फैसला किया था. मोदी ने कहा कि शुक्रवार की बैठक दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करेगी. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज की बैठक हमारे संबंधों को मजबूत करने के संदर्भ में एक दिशा प्रदान करने में अहम होगी.’’

मोदी ने कहा, ‘‘इस मुलाकात के लिए वक्त निकालने को लेकर मैं आपको (राष्ट्रपति शी को) हार्दिक बधाई देता हूं.’’ मोदी ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘अर्जेंटीना में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शानदार मुलाकात. अनेक द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई. हमारी लगातार बातचीत ने भारत और चीन के बीच संबंधों को काफी मजबूत किया है.’’ शुक्रवार की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया कि दोनों नेताओं के बीच सार्थक चर्चा हुई.

विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबिक दोनों नेताओं ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में प्रत्यक्ष सुधार हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने वुहान में बनी सहमति की विस्तृत समीक्षा की और उसकी प्रगति के बारे में भी जाना. दोनों ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर काफी सुधार हुआ है. गोखले ने कहा कि शी जिनपिंग ने फार्मा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बड़े स्तर पर व्यापार के भी संकेत दिए हैं.

विदेश सचिव ने कहा, "दोनों पक्षों ने अफगान राजनयिकों के प्रशिक्षण के लिए शुरू किए गए पहले द्विपक्षीय सहयोग की सफलता का भी खासतौर से जिक्र किया और भविष्य में भी ऐसे मौकों पर साथ आने की इच्छा जताई.’’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘वुहान भावना को मजबूत करने के लिए साथ मिल कर काम कर रहे हैं. ’’

प्रवक्ता ने ट्वीट में कहा, ‘‘ जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बैठक हुई. इस साल यह उनकी चौथी मुलाकात है. दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी आयामों में परस्पर विश्वास और दोस्ताना संबंधों को और अधिक बढ़ाने की संयुक्त कोशिशों पर चर्चा हुई.’’

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने पूछा- मनमोहन सरकार ने 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की, क्या आपको पता है? आंध्र प्रदेश सरकार और CBI में ठनी, एजेंसी ने कहा- जानकारी लीक की वजह से फरार हुए भ्रष्ट अधिकारी देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget