एक्सप्लोरर

PM मोदी का आज महाराष्ट्र और कर्नाटक का दौरा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात, मुंबई में होगा रोड शो

PM Narendra Modi: महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC) और कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति तेज है. इस बीच पीएम मोदी के दोनों राज्यों का दौरा बेहद खास माना जा रहा है.

PM Modi Karnataka-Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 जनवरी) कर्नाटक और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी मुंबई में बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी यात्रा को सुगम बनाने और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से 38,000 करोड़ रुपये और कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. दोनों ही राज्यों में चुनावी हलचल तेज है. इन सबके बीच पीएम मोदी के दौरे को काफा अहम माना जा रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में यादगीर और कलबुर्गी जिलों का दौरा करेंगे. यहां वो दोपहर लगभग 12 बजे यादगीर जिले के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर वह कलबुर्गी जिले के मलखेड़ पहुंचेंगे.  

शिंदे सरकार के बाद पहला दौरा

एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला मुंबई दौरा होगा. इस दौरे को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिंदे सेना ने पूरी ताकत झोंक दी है. वह इन दोनों ही राज्यों की यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं. पीएम मोदी सबसे पहले कर्नाटक का दौरान करेंगे. इसके बाद वो महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे.

मुंबई मेट्रो रेल लाइन 

पीएम मोदी आज राज्य को लगभग 12,600 करोड़ रुपये लागत वाली मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 समर्पित करेंगे. मोदी बांद्रा कुर्ला परिसर में एमएमआरडीए मैदान पर आयोजित एक समारोह में सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रोड कंक्रीट प्रोजेक्ट और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के रिडेवलपमेंट की आधारशिला भी रखेंगे. दहिसर और डीएन नगर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2ए लगभग 18.6 किलोमीटर लंबी है, जबकि अंधेरी और दहिसर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 7 लगभग 16.5 किलोमीटर लंबी है. दिलचस्प बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2015 में इन दोनों लाइनों की आधारशिला रखी थी. 

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड 

इसके अलावा मुंबई में मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की भी शुरुआत करेंगे, जोकि मेट्रो यात्रा सुगम बनाने में मदद करेगा. इसे मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर दिखाया जा सकता है और यूपीआई की मदद से टिकट खरीदने के लिए डिजिटल पेमेंट में मदद मिलेगी. ये नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू में मेट्रो में इस्तेमाल किया जाएगा. इसके बाद इसे स्थानीय ट्रेनों और बसों सहित सार्वजनिक परिवहन के बाकी वाहनों तक बड़े पैमाने पर विस्‍तार किया जा सकता है. इसमें बताया गया कि यात्रियों को कार्ड या कैश ले जाने की जरूरत नहीं होगी. 

सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास 

प्रधानमंत्री लगभग 17,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास करेंगे. मुंबई में तीन अस्पतालों (भांडुप मल्टीस्पेशियलिटी म्युनिसिपल अस्पताल (360 बेड), गोरेगांव में सिद्धार्थ नगर अस्पताल (306 बेड), ओशिवारा प्रसूति गृह (152 बेड) के रिडेवलपमेंट की भी आधारशिला रखेंगे. इससे शहर के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा. साथ ही मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के रिडेवलपमेंट की भी आधारशिला रखी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 

खिलाड़ियों ने प्रोटेस्ट करते हुए काट दी सर्द रात, PM मोदी से मिलने की मांग, प्रदर्शन से जुड़ी हर बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget