एक्सप्लोरर

PM Modi Europe Visit: पीएम मोदी का पांच दिवसीय यूरोप दौरा खत्म, जी-20 और जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद वापस लौटे दिल्ली

PM Europe Visit: ग्लॉसगो से हिंदुस्तान रवाना होने से पहले पीएम मोदी को विदाई देने ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय मूल के लोग, लोगों की गुजारिश पर पीएम मोदी ने भी ढोल पर थाप दी.

PM Modi Return India: इटली और ब्रिटेन का पांच दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंच चुके हैं. उनका विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है. भारतीय समयानुसार पीएम मोदी मंगलवार रात को 11 बजे ग्लासगो से दिल्ली के लिए उड़ान भरा. ग्लॉसगो से हिंदुस्तान रवाना होने से पहले पीएम मोदी को विदाई देने ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय मूल के लोग, लोगों की गुजारिश पर पीएम मोदी ने भी ढोल पर थाप दी.

ग्लासगो में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मानवता को बचाने के लिए सूर्य के साथ चलना होगा. पीएम मोदी ने एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड दुनिया के लिए जरूरी का दिया नारा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु शिखर सम्मेलन में विश्व के कई नेताओं के साथ दो दिनों की गहन चर्चा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल पेरिस प्रतिबद्धताओं को पार किया है, बल्कि अब अगले 50 वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा भी निर्धारित किया है.

पीएम मोदी ने रोम और ग्लासगो की अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश रवाना होते हुए एक ट्वीट में यह बात कही. उन्होंने रोम में जी -20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया जबकि ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लिया. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''हमारे ग्रह (पृथ्वी) के भविष्य के बारे में दो दिनों की गहन चर्चा के बाद ग्लासगो से प्रस्थान. भारत ने न केवल पेरिस प्रतिबद्धताओं को पार किया है, बल्कि अब अगले 50 वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा भी निर्धारित किया है.''

उन्होंने कहा, ''लंबे समय के बाद कई पुराने दोस्तों को आमने सामने देखना और कुछ नए लोगों से मिलना अद्भुत था. मैं अपने मेजबान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और मनोरम ग्लासगो में गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए स्कॉटलैंड के लोगों का भी आभारी हूं.'' स्वदेश वापसी से पहले रंगीन भारतीय पोशाक पहने भारतीय समुदाय के लोगों ने उन्हें विदाई देने के लिए जमा हुए थे. इस दौरान भारत लौटन से पहले पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ ड्रम बजाया.

Manish Gupta Murder Case: व्यवसाई मनीष गुप्ता मौत मामले में CBI ने दर्ज किया मुकदमा, कई पुलिसकर्मियों का है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget