एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने स्वीडन के उद्योगपतियों को भारत में निवेश का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वीडन के शीर्ष उद्योगपतियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि मजबूत द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर साबित होंगे.

स्टॉकहोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वीडन के शीर्ष उद्योगपतियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि मजबूत द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के लोगों के लिए बेहतर साबित होंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन के साथ बैठक की और सीईओ के साथ बात की. स्टॉकहोम सिटी हॉल में स्वीडन की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेने पहुंचे मोदी का स्वागत परंपरागत भारतीय ड्रेस पहने हुए बच्चों ने किया.

मोदी और लोफवेन ने स्वीडन के शीर्ष कार्यकारियों के साथ बातचीत की. इस बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट कर बताया, ‘‘भारत और स्वीडन के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध दोनों देशों की जनता के लिए बेहतर होंगे. मैंने स्टॉकहोम में स्वीडन के शीर्ष सीईओ के साथ गोलमेज में भाग लिया.’’

वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के शीर्ष मुख्य कार्यकारियों को भारत में निवेश करने और प्रमुख कार्यक्रमों का हिस्सा बनने को आमंत्रित किया है.’’भारत में स्वीडन के व्यापार आयुक्त कार्सटन ग्रोनब्लैड ने कहा कि करीब 30 सीईओ या कंपनियों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए.

ग्रोनब्लैड ने कहा, "वक्ताओं ने जो प्रमुख संदेश दिया वह यह कि वे भारत को रणनीतिक बाजार समझते हैं और वे कुछ चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ भागीदारी करना चाहते हैं." उन्होंने कहा , ‘‘ यदि हम स्वीडन के निवेश को देखें तो पिछले कुछ साल के दौरान यह तेजी से बढ़ा है. स्वीडन की कंपनियों ने अगले दो साल में भारत में 1.1 अरब डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है. ’’ उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल के दौरान स्वीडन की कंपनियां पहले ही भारत में डेढ़ अरब डॉलर का निवेश कर चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि इन पांच साल में स्वीडन का भारत में कुल निवेश पिछले 20 साल से अधिक है. भारत में निवेश करने वाली प्रमुख कंपनियों में आइकिया, एस्ट्राजेनेका और वोल्वो ट्रक्स हैं.

बैठक में शामिल वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक चार्ल्स फ्रंप ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर अपना विचार साझा किया और बताया कि यह कैसे भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है. वित्त वर्ष 2016-17 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार हालांकि घटकर 1.9 अरब डॉलर पर आ गया है, जो 2015-16 में 2.17 अरब डॉलर था. हालांकि इसके बावजूद भारत में स्वीडन का निवेश और अन्य आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं.

बता दें कि 2016-17 में स्वीडन को भारत का निर्यात 71 करोड़ डॉलर था , जबकि भारत का वहां से आयात 116 करोड़ डॉलर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget