एक्सप्लोरर

'भारत बहुत भव्य दिखता है', पीएम मोदी से बातचीत में बोले शुभांशु शुक्ला

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा कि आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. आप अभी मातृभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतीयों के दिलों के सबसे करीब हैं. आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभारंभ भी है.

PM Modi spoke to Shubhanshu Shukla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 जून) को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचने वाले पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला से बात करते हुए सबसे पहले उन्हें भारत का परचम लहराने के लिए बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा, “शुभांशु आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. आज आप हमारी मातृभूमि से दूर हैं, लेकिन आप भारतीयों के दिलों के सबसे करीब हैं. आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभारंभ भी है."

पीएम मोदी ने कहा, "इस समय सिर्फ हम दोनों ही बात कर रहे हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं भी मेरे साथ हैं. मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग है. मैं आपको अंतरिक्ष में हमारा झंडा फहराने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.” इस दौरान पीएम मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से पूछा, “क्या वहां सब ठीक है? क्या आप ठीक हैं? " 

शुभांशु शुक्ला ने PM मोदी और भारतवासियों को शुभकामनाओं के लिए कहा धन्यवाद

इस दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, आपकी और 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं यहां ठीक और सुरक्षित हूं. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, यह एक नया अनुभव है. यह यात्रा सिर्फ मेरी नहीं बल्कि पूरे देश की यात्रा है.”

उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व में आज का भारत अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई अवसर प्रदान करता है. मैं यहां भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं." 

इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने अपने साथ लाया 'गाजर का हलवा' खाया. तब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, "हां, मैं गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आम रस साथ लेकर आया. मैं चाहता था कि दूसरे देशों से मेरे साथ आए सभी लोग समृद्ध भारतीय पाककला का आनंद लें. हम सभी ने इसे एक साथ खाया और सभी को यह पसंद आया. "

ISS से बहुत भव्य दिखता है भारत- शुभांशु

शुभांशु शुक्ला ने कहा, “हम यहां एक दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं. यहां से भारत बहुत भव्य दिखता हैं.” उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ एक सीढ़ी है, लेकिन भारत को दौड़ रहा है.

यह भी पढ़ेंः 'भारत ने दुनिया को अहिंसा की ताकत से परिचित कराया', जैन समाज के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget