एक्सप्लोरर

PM मोदी की युवा पुलिस अफसरों को सीख- चिपकने वालों से बचें, उस चक्कर में फंसे तो निकलना मुश्किल होगा

पीएम मोदी ने कहा, हर जगह दो-चार लोग हमसे चिपकने की कोशिश करते हैं. उस चक्कर में फंस गए तो फिर निकलना बहुत मुश्किल हो जाएगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने वाले युवा आईपीएस अफसरों को सेवाकाल के दौरान काम आने वाली कई सीख दी. प्रधानमंत्री ने नए पुलिस अफसरों को उन सेवादारों से बचने की सलाह दी, जो अफसरों के आते ही उनसे चिपकने के लिए चक्कर काटने लगते हैं.

पीएम मोदी ने दीक्षांत समारोह में हिस्सा ले रहे युवा पुलिस अफसरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा, हर जगह दो-चार लोग हमसे चिपकने की कोशिश करते हैं. कहते हैं - साहब गाड़ी की जरूरत हो तो बता देना व्यवस्था कर देते हैं. ऐसे कई सेवादार आ जाते हैं. आप जहां जाएंगे जरूर ऐसी टोली होगी. उस चक्कर में फंस गए तो फिर निकलना बहुत मुश्किल हो जाएगा. नए इलाके को अपनी आंख, कान और दिमाग से समझने का प्रयास करें.

कानों में फिल्टर लगाने की भी सलाह नरेंद्र मोदी ने आईपीएस अफसरों को कानों में फिल्टर लगाने की भी सलाह दी और कहा कि लीडरशिप में सक्सेस होना है तो कान पर ताला नहीं फिल्टर लगा दीजिए. इससे जो जरूरी चीजें हैं, वहीं पहुंचेंगी, कूड़ा-कचरा दिमाग में नहीं जाएगा. मन मंदिर को साफ रखें.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एकेडमी से वर्दी में निकलते ही आपके लिए चुनौतियां शुरू हो जाएंगी. आपकी तरफ लोगों के देखने का नजरिया ही बदल जाएगा. आप किस प्रकार अपने आपको कैसे प्रस्तुत करते हैं, इसको बहुत बारीकी से देखना होगा. फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन. आपकी जो छवि बन जाएगी, वही हमेशा आपके साथ ट्रैवल करती रहेगी. बन गई छवि से बाहर आने में बहुत समय लगेगा.

"महामारी के दौरान पुलिस का 'मानवीय' पक्ष सामने आया" सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान देश में पुलिस का ‘‘मानवीय’’ पक्ष सामने आया है. एक महिला परीवीक्षाधीन अधिकारी के सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे 'प्यारे' लोग हैं.

उन्होंने कहा, "मैं इन लोगों के साथ बहुत जुड़ा हुआ हूं. वे आपके साथ बेहद प्यार से पेश आते हैं... हमें गलत राह पर जाने वालों को रोकना होगा. महिलाएं ऐसा कर सकती हैं. (जम्मू-कश्मीर में) हमारी माएं ऐसा कर सकती हैं....अगर हम शुरू में ही ऐसा करें तो बहुत अच्छा होगा." उन्होंने यह भी कहा कि योग और प्राणायाम तनाव दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

ये भी पढ़ें- नौकरी छोड़कर 'चायवाला' बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानें आखिर क्या है वजह राहुल गांधी ने कहा- भर्ती और रोजगार से जुड़ी युवाओं की समस्याओं का समाधान करें सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget