एक्सप्लोरर

PM Modi Inaugurates Vishram Sadan: पीएम मोदी का एम्स के झज्जर कैंपस का तोहफा, कहा- आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया

PM Modi Inaugurates Vishram Sadan: पीएम मोदी ने कहा कि सौ साल बाद आई कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में देश के पास अब सौ करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है.

PM Modi Inaugurates Vishram Sadan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के पास पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का मजबूत ‘सुरक्षात्मक कवच’ है. भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई है. पीएम मोदी ने नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के झज्जर परिसर में बने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कहा, ‘‘21 अक्टूबर, 2021 का यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है. भारत ने कुछ ही देर पहले टीकों की 100 करोड़ खुराक देने का आंकड़ा पार किया.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश के पास अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का एक मजबूत ‘‘सुरक्षात्मक कवच’’ है. यह भारत की, भारत के हर नागरिक की उपलब्धि है.’’ मोदी ने देश में टीका बनाने वाली सभी कंपनियों, टीकों के परिवहन में शामिल कर्मियों और टीका लगाने वाले स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों के प्रति भी आभार प्रकट किया.

मोदी ने विश्राम सदन के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि इंफोसिस फाउंडेशन ने विश्राम सदन की इमारत बनाई है, जबकि भूमि की लागत और बिजली एवं पानी का खर्च एम्स झज्जर ने वहन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस सेवा के लिए एम्स प्रबंधन और (इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष) सुधा मूर्ति जी की टीम का आभार व्यक्त करता हूं.’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र, निजी क्षेत्र और सामाजिक संगठनों ने लगातार योगदान दिया है. मोदी ने कहा, ‘‘हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने के हमारे प्रयासों में निजी क्षेत्र की अहम भूमिका होगी.’’ इंफोसिस फाउंडेशन ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 806 बिस्तरों वाले विश्राम सदन का निर्माण किया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि इसका उद्देश्य कैंसर रोगियों के परिचारकों को वातानुकूलित आवास प्रदान करना है, जिन्हें अक्सर लंबी अवधि के लिए अस्पतालों में रहना पड़ता है. लगभग 93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सदन अस्पताल और एनसीआई के ओपीडी ब्लॉक के करीब स्थित है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें:

Covid-19 Vaccination Live Updates: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, पीएम मोदी बोले- भारत ने रचा इतिहास

UP Election: कांग्रेस का एक और दांव, सरकार बनने पर 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन, ग्रेजुएट को मिलेगी स्कूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget