एक्सप्लोरर

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, राष्ट्रपति पेजेशकियन से की ये अपील

Iran Israel War: पीएम मोदी ने तत्काल तनाव को कम करने के लिए सभी मामलों को कूटनीति के जरिए सुलझाने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा बहाल करने की अपील की. अमेरिकी हमले के बाद नेतन्याहू ने ट्रंप की तरीफ की.

Iran Israel Conflict News: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने मसूद पेजेशकियन के साथ मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और चिंता व्यक्त की. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इजरायल और ईरान से तनाव कम करने और आपसी बातचीत की अपील की है.

पीएम मोदी ने क्षेत्रीय शांति बहाल करने की अपील की

पीएम मोदी ने तत्काल तनाव को कम करने के लिए सभी मामलों को कूटनीति के जरिए सुलझाने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा बहाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से यह मानता रहा है कि संवाद और कूटनीति ही किसी भी संकट का समाधान है. पीएम मोदी की मसूद पेजेशकियन के साथ बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका की ओर से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए बमबारी के बाद पूरी दुनिया की नजर मिडिल ईस्ट के हालातों पर टिकी हुई है.

भारत के व्यापार पर प्रभाव पड़ने के आसार 

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के और बढ़ने से इराक, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया और यमन सहित पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के व्यापार पर व्यापक प्रभाव पड़ने के आसार हैं. अमेरिका ने रविवार (22 जून 2025) तड़के ईरान के तीन परमाणु केन्द्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाना है.

'अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू किया युद्ध'

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि परमाणु स्थलों पर हमले के बाद अमेरिका ने खुद ईरान के खिलाफ एक खतरनाक युद्ध शुरू कर दिया है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उसके परमाणु स्थलों पर हमलों के नतीजों के लिए अमेरिका पूरी तरह जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि कोई ऐसी लक्ष्मण रेखा नहीं बची, जिसे अमेरिका ने पार न किया हो.

नेतन्याहू ने अमेरिका की जमकर तारीफ की

ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा, " ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका ने कार्रवाई करके शानदार काम किया. उसने वह कर दिखाया है जो दुनिया का कोई भी दूसरा देश नहीं कर सकता." इजरायल वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अस्तित्व के लिए खतरा बताता रहा है वहीं ईरान ने लगातार कहा है कि उसका परमाणु शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget