एक्सप्लोरर

PM Modi Odisha Rally: 'घर जाकर टीवी देखना, नोटों के पहाड़ मिल रहे', झारखंड के कैश कांड पर क्या बोले पीएम मोदी

झारखंड में ईडी ने सोमवार को मंत्री आलमगीर आलम के PA के नौकर के घर पर रेड डाली. इस दौरान 20 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है. पीएम मोदी ने ओडिशा में ईडी की रेड का जिक्र करते हुए INDIA गठबंधन पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर से INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर पर ईडी छापों में मिले कैश का जिक्र किया. पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, जब आप यहां से घर जाओगे, टीवी पर देखना. पड़ोस में झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं. लोगों का चोरी किया माल पकड़ रहा है मोदी. इसलिए ये लोग (INDIA गठबंधन के नेता) मोदी को गाली दे रहे हैं. 

पीएम मोदी ने पूछा, इन लोगों की गाली खाकर भी मुझे ये काम करना चाहिए या नहीं? मुझे आपकी पाई पाई बचानी चाहिए कि नहीं बचानी चाहिए? एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा. जो खाएगा वो जेल जाकर के खाना खाएगा. इसलिए मोदी ने जनधन खातों,आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि लोगों का पैसा लूटना बंद हो गया. 

प्रधानमंत्री ने कहा, 40 साल पहले, एक प्रधानमंत्री ओडिशा आए थे, उन्होंने कहा था कि मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं, गरीब तक सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है. यानी 100 में से 85 पैसा पंजा लूट लेता था. आपने इस गरीब मां के बेटे को मौका दिया, तब मैंने कहा मैं एक रुपया भेजूंगा और एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा और जो खाएगा वो जेल की रोटी चबाएगा. 

छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा, आपके पड़ोस में ही छत्तीसगढ़ है, वहां 15 साल भाजपा की सरकार रही, हाल ही में प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को भारी बहुमत से चुन लिया. आज छत्तीसगढ़ की सरकार को एक आदिवासी बेटा चला रहा है. भाजपा, छत्तीसगढ़ को संवार रही है. 

बीजेडी पर साधा निशाना

पीएम ने कहा, BJD 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है. एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए, पांच साल में हम ओडिशा को नंबर वन बना देंगे. भाजपा आपकी हर समस्या का समाधान करेगी. भाजपा के लिए आपका कल्याण ही सर्वोपरि है. 

झारखंड में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान ईडी को 20 करोड़ रुपये कैश मिला है. ये कैश झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर मिला है. इतना ही नहीं नौकर संजीव लाल के यहां अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. ईडी की रेड में संजीव लाल के नौकर के यहां नोटों के ढेर मिले हैं. अभी तक 20 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget