एक्सप्लोरर

Eid-e-Milad-un-Nabi: पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2021: पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब के शहर मक्का में 570 ईस्वी में हुआ था. इस्लाम धर्म के अनुसार मोहम्मद साहब आखिरी नबी माने जाते हैं.

Eid-e-Milad-un-nabi 2021: आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस त्योहार को बारावफात भी कहा जाता है. इसीलिए मुस्लिम समुदाय के लोग ये पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति कोविंद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लोगों को ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी की बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'मिलाद-उन-नबी की बधाई! चारों और शांति और समृद्धि हो. दया और भाईचारे के गुण हमेशा कायम रहें. ईद मुबारक.'

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं. आइए हम सब पैगंबर मोहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख-शांति बनाए रखने के लिए कार्य करें.'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मेरी शुभकामनाएं. हम करुणा, शांति और भाईचारे की भावना से निर्देशित हों. ईद मुबारक!"

इसके अलावा लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत और एनसीपी नेता सुप्रिया सूले ने भी ईद की बधाई दी है. ओम बिरला ने कहा, 'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं. आज के दिन हम समाज में शांति, सद्भाव, आपसी प्रेम की भावना को मजबूत बनाते हुए देश की उन्नति और देशवासियों के कल्याण में सक्रिय सहभागिता के अपने संकल्प को दोहराते हैं.'

कमलनाथ ने कहा, "ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की तहेदिल से मुबारकबाद."

एनसीपी नेता सुप्रिया सूले ने कहा, "आज हम ईद-उल-मिलाद का त्योहार मना रहे हैं जो प्यार का संदेश देता है. इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं."

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा, 'मैं ईद-ए-मिलाद के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं.'

क्या है इसका इतिहास?
पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब के शहर मक्का में 570 ईस्वी में हुआ था. मोहम्मद साहब के पिता का नाम हजरत अब्दुल्लाह और माता का नाम आमना बीबी था. इस्लाम धर्म के अनुसार मोहम्मद साहब आखिरी नबी माने जाते हैं. हज़रत आदम अल इस्लाम से लेकर मोहम्मद साहब से पहले तक एक लाख चौबीस हज़ार नबी आये जिसमें हजरत नूह, हज़ार मूसा, हज़रात इसा के भी नाम शामिल हैं. मोहम्मद साहब आखिरी नबी थे और अल्लाह ने इन्हीं को पवित्र कुरान अता किया था जिसे आसमानी (अकाशी) किताब भी कहा जाता है. 

इस्लाम धर्म में चार आसमानी (आकाशीय ग्रन्थ) है जिसमें कुरान की सबसे ज़्यादा मान्यता है. मोहम्मद साहब से पवित्र ग्रंथ कुरान के आदर पर ही इस्लाम धर्म का प्रचार किया था. इस्लाम धर्म को पूरी दुनिया में मानने वाले कुरान को मानते हैं.

ये भी पढ़ें-
Action Against Terrorism: आर्मी चीफ आज पुंछ में सेना की फॉरवर्ड पोस्ट का करेंगे दौरा, गृहमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर की बैठक

Owaisi on T20: ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान मैच का किया विरोध, कहा- 9 जवान मार दिए गए, आप T20 खेलेंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget