एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: सांप्रदायिक हिंसा पर पीएम मोदी बोले- कुछ पार्टियों का इकोसिस्टम देश को मुख्य मुद्दों से भटकाने में लगा है

PM Modi Address: बीजेपी पदाधिकारियों की इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंचे हैं, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं. 

PM Modi Address: राजस्थान के जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो 10 बजे पदाधिकारियों की इस बैठक में शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे. बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हमें देश के सामने आने वाली चुनौतियों को पूरा करना है. 

हालांकि पीएम मोदी खुद जयपुर नहीं गए हैं, उन्होंने इस बैठक में वर्चुअल तरीके से हिस्सा लिया. बीजेपी पदाधिकारियों की इस बैठक में बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंचे हैं, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं. नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर इस बैठक की शुरुआत की. मंच पर जेपी नड्डा के अलावा सतीश पुनिया भी मौजूद नजर आए. नड्डा ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, राजस्थान का नाम गहलोत सरकार के कुशासन के चलते बदनाम हो रहा है. बीजेपी ऐसी सरकारों के काम को उजागर करेगी. राजस्थान में बीजेपी का कमल खिले इसके लिए काम किया जाएगा. 

पीएम मोदी ने कहा कि, हम देख रहे हैं कि आज कुछ पार्टियों का इकोसिस्टम पूरी शक्ति से देश को मुख्य मुद्दों को भटकाने में लगा हुआ है. हमें कभी ऐसी पार्टियों के जाल में नहीं फंसना है. हमें कभी कोई शॉर्ट-कट नहीं लेना है. हमें देशहित से जुड़े जो भी बुनियादी विषय हैं, जो कोर इशू हैं उन्हीं पर आगे बढ़ना है. 

दुनिया को भारत से कई उम्मीदें - पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, इस पार्टी के रूप और स्वरूप को जब हम देखते हैं तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाले पार्टी के सभी लोगों को मैं नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि, मेरे मन में ये कसक रह जाएगी कि मैं खुद राजस्थान नहीं पहुंच पाया. 21वीं सदी का समय भारत के लिए काफी अहम है. दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रहा है. ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति जनता का विशेष स्नेह दिख रहा है. हमें देश के लोगों की उम्मीदों को पूरी करना है. देश के सामने जो चुनौतियां हैं, हमें देश के लोगों के साथ मिलकर हर चुनौतियों को पार करना है. 

बीजेपी ने बदली लोगों की सोच - पीएम
हमारे देश में एक लंबा कालखंड ऐसा रहा जब लोगों की सोच ऐसी हो गई थी कि बस किसी तरह समय निकल जाए, न सरकार से उनको अपेक्षा थी और न ही सरकार उनके प्रति अपनी कोई जवाबदेही समझती थी, 2014 के बाद भाजपा देश को इस सोच से बाहर निकालकर लाई है. मैं देश के उज्ज्वल भविष्य को भली भांति देख रहा हूं. जब मैं आत्मविश्वास से भरे हुए देश के युवाओं को देखता हूं, कुछ कर गुजरने के हौसले के साथ आगे बढ़ती हुई बहन-बेटियों को देखता हूं तो मेरा आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ जाता है. 

'तय करना है अगले 25 सालों का लक्ष्य'
पीएम मोदी ने कहा कि, देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है. आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है. भाजपा के लिए ये समय है, अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का. हमारा दर्शन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय. हमारा चिंतन है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सांस्कृतिक राष्ट्रनीति. हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास'.

ये भी पढ़ें - 

Watch: जेल के बाहर आज़म खान का हुआ जोरदार स्वागत - सामने आईं पहली तस्वीरें, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

India COVID-19 Cases: भारत में पिछले 24 घंटे में आए 2259 नए कोरोना केस, 20 लोगों की हुई मौत - करीब 15 हजार एक्टिव मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?

वीडियोज

UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget