एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने इतने करोड़ रुपये दान दिए, पढ़ें- किन मदों में खर्च के लिए किया डोनेट?

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोक कल्याण के लिए दिए गए दान की कुल राशि अब 103 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है.

नई दिल्ली: लोक कल्याण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न माध्यमों से दिए गए दान की कुल राशि 103 करोड़ रुपये से अधिक है. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

मोदी ने अपनी बचत में से बालिकाओं की शिक्षा से लेकर गंगा की सफाई जैसे कार्यों के लिए दान दिया है. साथ ही, प्रधानमंत्री को प्राप्त उपहारों की नीलामी से मिले धन को भी सार्वजनिक हित के लिए दान दिया गया है.

हाल ही में मोदी ने कोविड-19 के मद्देनजर स्थापित किए गए प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता एवं राहत कोष (पीएम केयर्स) में 2.25 लाख रुपये दान दिए थे. बुधवार को सार्वजनिक किए गए खाते के विवरण के अनुसार , मार्च में स्थापना के महज पांच के भीतर इस कोष में 3,076.62 करोड़ रुपये जमा हुए थे.

लोक हित के लिए मोदी द्वारा दिए गए दान को रेखांकित करते हुए सूत्रों ने बताया कि 2019 में कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए बनाए गए कोष में प्रधानमंत्री ने अपनी निजी बचत में से 21 लाख रुपये दान दिए थे.

सूत्रों ने कहा कि दक्षिण कोरिया में 2019 में सियोल शांति पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ रुपये की राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान देने की घोषणा की थी.

सूत्रों के अनुसार, मोदी द्वारा लोक कल्याण के लिए दिए गए दान की कुल राशि अब एक सौ तीन करोड़ रुपये से अधिक हो गई है. प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्नों की हाल ही में हुई नीलामी से तीन करोड़ चालीस लाख रुपये प्राप्त हुए जिन्हें नमामि गंगे परियोजना में दान दे दिया गया.

सूत्रों ने कहा कि 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद को छोड़कर प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद मोदी ने गुजरात सरकार में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी की शादी के लिए अपनी निजी बचत में से 21 लाख रुपये दान दे दिए थे.

मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर मिले उपहारों की नीलामी से प्राप्त 89.96 करोड़ रुपये ‘कन्या केलवणी कोष’ में दान दे दिए थे जो कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए शुरू की गई एक योजना है.

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपहारों की नीलामी 2015 में शुरू की थी जिससे प्राप्त 8.35 करोड़ रुपये की राशि को नमामि गंगे परियोजना में दान दे दिया गया था.

PM मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकरों ने की बिटक्वाइन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासन के दौरान…, किरेन रिजिजू का राहुल गांधी के आरोपों पर करारा पलटवार
कांग्रेस शासन के दौरान…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget