एक्सप्लोरर

आज 14 पैसे बढ़ा पेट्रोल-डीजल का भाव, सरकार बोली- कीमतों को काबू करना हमारे हाथ में नहीं

पेट्रोल डीजल के दाम: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों पर विपक्षी दलों के हमलावर रुख के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि कीमतें काबू करना हमारे हाथ में नहीं है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारे समय में तेल की कीमत में कुछ बढ़ोतरी हुई है.

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर विपक्ष केंद्र सराकर पर हमलावर है. वहीं सरकार की ओर से दलील दी जा रही है कि कीमतों का बढ़ना उसके हाथ में नहीं है. इस बीच आज एक फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. आज पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों मे 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रु/ली और डीजल की कीमत 72.97 रु/ली पर पहुंच गई. बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली एक्साइज ड्यूटी घटाने की संभावना से इनकार कर चुके हैं.

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.26 रु/ली और डीजल 77.47 रु/ली पर पहुंच गया. देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र में ही मिल रहा है. महाराष्ट्र के परभाणी में पेट्रोल 90 का आंकड़ा पार कर गया है. परभणी में एक लीटर पेट्रोल 90.02 रु/ली और डीजल 77.98 रु/ली मिल रहा है. वहीं कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 83 रुपये 75 पैसे, भोपाल में 86 रुपये 62 पैसे, पटना में 87 रुपये 06 पैसे है. वहीं पटना में एक लीटर डीजल की कीमत 78 रुपये 61 पैसे है.

कीमतों को काबू करना हमारे हाथ में नहीं: रविशंकर प्रसाद पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों पर विपक्षी दलों के हमलावर रुख के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि कीमतें काबू करना हमारे हाथ में नहीं है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारे समय में तेल की कीमत में कुछ बढ़ोतरी हुई है. यह एक ऐसी समस्या है जिसका निराकरण हमारे हाथों में नहीं है.

कीमतों के खिलाफ विपक्ष का भारत बंद पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष कल यानी सोमवार को भारत बंद बुलाया था. कांग्रेस पार्टी के भारत बंद को 16 पार्टियों का समर्थन मिला. विपक्ष ने भारत बंद सफल होने का दावा किया तो वहीं बीजेपी ने बंद के नाम पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया. भारत बंद के दौरान पटना में सांसद पप्पू यादव की पार्टी की गुंडागर्दी भी देखने को मिली, राजेंद्र नगर में बस, कारें तोड़ीं.

बंद के दौरान गाड़ी नहीं मिलने की वजह से बिहार के जहानाबाद में बच्ची की मौत का मामला भी सामने आया है. बीजेपी ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है तो नहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि जहानाबाद के ज़िलाधिकारी कह रहे है बच्ची की मौत बंद से नहीं हुई.

टैक्स कम होने के घट सकती हैं कीमतें अभी दिल्ली में जिस पेट्रोल के लिए आप 80 रुपये देते हैं उसमें केंद्र की एक्साइज ड्यूटी करीब 20 रुपये होती है. राज्य सरकार का लगने वाला वैट करीब 17 रुपये होता है. अगर केंद्र और राज्य चाहे तो पेट्रोल का भाव कम हो सकता है लेकिन अभी के जो हालात हैं उसमें ना तो केंद्र और ना ही राज्य ऐसा कुछ कर रहे हैं. चुनावी राज्यों की बात कुछ अलग है. राजस्थान में वोट के लिए वैट में कमी की गई तो पेट्रोल ढाई रुपये सस्ता हो गया. आंध्र प्रदेश में वोट और वैट के खेल ने पेट्रोल का भाव दो रुपये कम कर दिया है.

2019 में जनता और पूरा विपक्ष मिलकर बीजेपी को हराएगा: राहुल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और राफेल मामले को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2019 में विपक्षी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराएंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पिछले साढ़े चार सालों में भारत के लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है.

'भारत बंद' के तहत रामलीला मैदान के पास आयोजित विरोध प्रदर्शन में गांधी ने कहा, "2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था. जनता ने भरोसा कर उनकी सरकार बनवाई. अब लोगों को साफ़ एहसास हो गया उन्होंने साढ़े चार साल में क्या किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget