एक्सप्लोरर

पंजाब लौट रहे सभी लोगों को 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा: सीएम अमरिंदर सिंह

पंजाब में अभी तक 2045 मामले संक्रमण के आए हैं, जिनमें से 1870 ठीक हो चुके हैं. पंजाब अकेला ऐसा राज्य है जहां बड़ी संख्या में मामले आने के बावजूद रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब आ रहे सभी लोगों को 14 दिनों तक घर पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन में रहना होगा चाहे वे घरेलू उड़ानों से आएं, ट्रेन से या फिर बसों से. सीएम ने शनिवार को एक फेसबुक लाइव सेशन के दौरान इस बारे में जानकारी दी. देश में संक्रमण से ठीक होने वालों की दर राज्य में सबसे ज्यादा (90 फीसदी) होने के बावजूद उन्होंने किसी तरह के संतोष के भाव से इनकार किया. मुख्यमंत्री ने अपने लाइव फेसबुक कार्यक्रम ‘आस्क कैप्टन’ में कहा, “राज्य में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की जांच राज्य और जिले के सभी एंट्री प्वाइंट पर किये जाने के साथ ही रेलवे स्टेशनों और हवाईअड्डों पर भी की जाएगी. जिन लोगों में लक्षण नजर आएंगे उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में भेज दिया जाएगा जबकि अन्य को अनिवार्य रूप से दो हफ्तों तक अपने घर पर क्वारंटीन में रहना होगा.” किसी भी देश या राज्य के मेडिकल सर्टिफिकेट पर भरोसा नहीं सिंह ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि रैपिड टेस्ट टीम घर पर क्वारंटीन में रह रहे लोगों की भी जांच करेगी और इस दौरान जिन लोगों में लक्षण नजर आएंगे उन्हें अस्पतालों में व्यापक जांच करवानी होगी. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी सरकार देश या दुनिया के किसी अन्य हिस्से में जांच के प्रमाणपत्र पर भरोसा नहीं करेगी. उन्होंने पंजाब के पिछले अनुभवों का जिक्र किया जहां महाराष्ट्र और राजस्थान के अलावा हाल में दुबई से आए लोगों के पास निगेटिव होने का मेडिकल सर्टिफिकेट था लेकिन इसके बावजूद वे संक्रमित पाए गए. केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भारत लौट रहे लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रहना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने बेहद सतर्कता बरते जाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, “हम इस महामारी को पंजाब में और नहीं फैलने दे सकते, जहां अब तक स्थिति शानदार तरीके से नियंत्रण में है.” पंजाब में सिर्फ 175 एक्टिव मरीज एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की संभावना है कि अन्य देशों और राज्यों से आ रहे पंजाबियों से संक्रमण आ रहा हो लेकिन राज्य कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा और जांच के साथ ही क्वारंटीन के व्यापक इंतजाम किये गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में सामने आए कुल 2045 मामलों में से 1870 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इलाज करा रहे 200 अन्य मरीज भी जल्द ही ठीक होंगे. उन्होंने कहा, “किसी मरीज को ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं है और सिर्फ एक मरीज वेंटिलेटर पर है.” राज्य में अब तक संक्रमण से 39 लोगों की जान जा चुकी है. ये भी पढ़ें अंबालाः 100 किलोमीटर तक पैदल सफर के बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की हुई मौत Coronavirus: सिक्किम में सामने आया पहला मामला, दिल्ली से लौटा छात्र हुआ संक्रमित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget