एक्सप्लोरर

जम्मू: PDP ने भूमि कानून के खिलाफ खोला मोर्चा, हाथ में पार्टी का झंडा और तिरंगा लेकर जताया विरोध

जम्मू कश्मीर में लागू हुए भूमि कानूनों के खिलाफ पीडीपी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पीडीपी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर इस कानून का विरोध किया.

जम्मू: जम्मू कश्मीर के लिए हाल ही में लागू किए गए नए भूमि कानूनों के खिलाफ पीडीपी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पीडीपी कार्यकर्ताओं ने  बुधवार को हाथों में तिरंगा लेकर इस कानून का विरोध किया.

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में नए भूमि कानून लागू किए जाने के विरोध में बुधवार को पूरे विपक्ष के साथ पीडीपी कदमताल करती दिखाई दी. पीडीपी कार्यकर्ताओं ने पहले इस कानून के विरोध में एक जनसभा रखी और उसके बाद पीडीपी कार्यकर्ता जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर इस कानून के विरोध में उतर आए.

पीडीपी कार्यकर्ताओं ने इस कानून को प्रदेश के सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया

हाथों में पीडीपी का झंडा और देश का तिरंगा थामें पीडीपी कार्यकर्ताओं ने इस कानून को प्रदेश के सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया. पीडीपी ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर की अपनी विरासत और संस्कृति है और ऐसे कानून उस पुरानी विरासत और संस्कृति को तहस-नहस कर देगा. पीडीपी ने आरोप लगाया कि आए दिन बीजेपी कोई ना कोई ऐसा आदेश इस केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में लागू कर रही है जिसका सीधा असर यहां की आम जनता पर पड़ रहा है.

देश का तिरंगा पीडीपी के दिल में भी बसता है- पीडीपी

पीडीपी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का तिरंगा पीडीपी के दिल में भी बसता है लेकिन वह इसका सार्वजनिक प्रचार नहीं करते. बीजेपी पर झूठे देशभक्त होने का आरोप लगाते हुए पीडीपी ने कहा कि पीडीपी कार्यकर्ता और अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के दिलों में भी तिरंगा धड़कता है. जम्मू कश्मीर के लिए जारी हुए नए भूमि कानूनों के खिलाफ जम्मू में विपक्ष लामबंद हुआ है. इन नए कानूनों को प्रदेश के खिलाफ बता कर पैंथर्स पार्टी ने सरकार का पुतला फूंका. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जम्मू कश्मीर के लिए जारी किए गए भूमि कानूनों के खिलाफ प्रदेश में विपक्ष सरकार के खिलाफ आर या पार के मूड में है.

बीजेपी इस कानून से प्रदेश की संस्कृति को बदलने की फिराक में है

इस नए कानून के तहत अब देश का कोई भी नागरिक कृषि भूमि छोड कर कोई भी भूमि जम्मू कश्मीर में खरीद सकता है. इस नए कानून को जम्मू कश्मीर की पहचान और संस्कृति के खिलाफ बता कर पैंथर्स पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी इस कानून से प्रदेश की संस्कृति को बदलने की फिराक में है. पैंथर्स पार्टी ने कहा कि प्रदेश से धारा 370 हटाते समय बीजेपी ने प्रदेश के लोगो को यह भरोसा दिलवाया था कि प्रदेश के लोगो के जो अधिकार भूमि और नौकरियों को लेकर थे, उन अधिकारों को छेड़ा नही जाएगा. लेकिन, पैंथर्स पार्टी ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब न तो लोगो के भूमि के अधिकार रहे और न ही नौकरियों के.

यह भी पढ़ें.

Birthday Special: माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का 65वां जन्मदिन, 30 मिलियन डॉलर में खरीदी थी एक किताब

जन्मदिन के मौके पर गलती से बच्चे ने खुद को मार ली गोली, मौके पर हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget